CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, दिल्ली एयरपोर्ट पर अभिजीत दीपके हिरासत में, सौरव दास और आशुतोष रंका भी डिटेन

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इसी बीच, अभिजीत दीपके को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि वह सुबह करीब 10:30 बजे एयरपोर्ट पहुंचे थे, लेकिन बाहर निकलने से पहले ही उन्हें रोक लिया गया. CJP के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रंका को भी हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है.

ध्रुव राठी भी हिरासत में Abhijeet Dipke

CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाली है. इस कार्यक्रम से पहले पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इससे पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई थी.

Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं

प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, दिल्ली आने वाली कुछ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई अन्य ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है. इसके अलावा, 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद किए जाने और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की बात कही गई है. इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना है.

ये भी पढ़ें- नोएडा में 10 से 20 अक्टूबर तक धारा 163 लागू, त्योहारों और प्रदर्शनों को लेकर पुलिस ने जारी किए निर्देश

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version