आचार्य लोकेश मुनि ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को अर्पित की श्रद्धांजलि, जानिए क्‍या कहा ?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
अमेरिका की यात्रा पर गए आचार्य लोकेश मुनी (Acharya Lokesh Muni ) ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन के नाम से मशहूर मरहूम डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम (Dr. A.P.J. Abdul Kalam) को श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने ए.पी.जे अब्दुल कलाम के साथ अपने बिताये हुए पलों को याद करते हुए कहा, मेरी उनसे एक दर्जन बार से अधिक मुलाकात हुई. मुझे उनकी बहुत याद आती है.
आचार्य लोकेश मुनी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्‍ट कर लिखा, बहुत याद आते हो. राष्ट्रपति रहते हुए आपने मेरे साथ एक दर्जन बार कार्यक्रमों में भाग लिया. संवाद और संगोष्ठी में शामिल हुए. इन सभी कार्यक्रमों, संवाद और संगोष्ठी का निचोड़ “वो वो ही थे”.

आचार्य लोकेश मुनि ने अर्पित की श्रद्धांजलि

आचार्य लोकेश मुनि ने आगे लिखा, भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन, भारत रत्न, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर अहिंसा विश्व भारती विश्व शांति केंद्र की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि.

आज डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की है पुण्यतिथि

बता दें कि, आज 27 जुलाई को भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि है. डॉ. कलाम साल 2002 से लेकर 2007 तक भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में अपनी सेवाएं दी. वे देश के उन गिने-चुने राष्ट्रपतियों में से एक थे, जिन्हें राजनीतिक दलों से लेकर आम जनता तक ने खूब प्यार और सम्मान दिया.

कनाडा की यात्रा पर हैं आचार्य लोकेश मुनि

आचार्य लोकेश मुनि इन दिनों अमेरिका और कनाडा की यात्रा पर हैं. जहां वो दुनिया को भगवान महावीर की अहिंसा और अनेकांत की सीख बता रहे हैं. आचार्य लोकेश मुनि कहते हैं कि दुनिया में लगातार हो रही हिंसा को देखते हुए लोगों को भगवान महावीर के दर्शन की बहुत जरूरत है. उनका कहना है कि भगवान महावीर का दर्शन आज भी उतना ही जरूरी है जितना 2600 साल पहले हुआ करता था.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version