भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात, दी बधाई

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, सीएमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और उन्हें विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई दी. सीएम पद की शपथ ग्रहण करने के बाद, यह उनकी पहली मुलाकात थी, जिसमें CMD उपेंद्र राय ने मुख्यमंत्री फडणवीस के नेतृत्व में राज्य और देश के समग्र विकास की शुभकामनाएं दी.
सीएमडी उपेंद्र राय ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्यक्षमता और समर्पण से महाराष्ट्र का समग्र विकास हुआ है. उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री फडणवीस का मार्गदर्शन लंबे समय से उनके लिए प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत रहा है. इस मुलाकात के दौरान, सीएमडी राय ने मुख्यमंत्री को उनके नेतृत्व में महाराष्ट्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों के लिए आभार व्यक्त किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उपेंद्र राय को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने राज्य के विकास की दिशा में अपनी आगामी योजनाओं को साझा करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता राज्य में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास पर केंद्रित रहेगी. उन्होंने कहा कि राज्य की समृद्धि और विकास में हर नागरिक का योगदान महत्वपूर्ण है, और उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की.
Latest News

T20 World Cup 2026 IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब न्यूजीलैंड से होगा खिताबी...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली. अब टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा.

More Articles Like This

Exit mobile version