Bihar Politics: BJP का वोटिंग से पहले बड़ा एक्शन, पवन सहित 6 नेताओं को पार्टी से निकाला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को सियासी बाजार पूरी तरह से गर्म हैं. बगावत करने वाले नेताओं पर दलों द्वारा लगातार कार्रवाई का डंडा चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में अब भारतीय जनता पार्टी ने विधायक पवन यादव सहित 6 नेतओं को निष्कासित करते हुए बाहर का रास्ता दिखाया है.

भाजपा की बिहार इकाई ने कहलगांव के विधायक पवन यादव सहित 6 पार्टी नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में निष्कासित कर दिया है.

भाजपा ने रविवार की शाम एक बयान जारी कर बताया कि विधायक सहित निष्कासित नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निलंबित कर दिया गया है.

बयान में कहा गया, “पार्टी ने विधानसभा चुनावों के दौरान एनडीए उम्मीदवारों के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने पर 6 नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है.”

पवन यादव को नहीं मिला टिकट

मालूम हो कि मौजूदा विधायक पवन यादव, जिन्हें इस बार पार्टी ने टिकट नहीं दिया था, कहलगांव सीट से एनडीए उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं.

इन नेताओं पर भी गिरी कार्रवाई की गाज

पार्टी से निष्कासित अन्य नेताओं में सनी यादव, श्रवण कुशवाहा, उत्तम चौधरी, मारुति नंदन मारुति और पवन चौधरी शामिल हैं. इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए एक वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा, “ये निष्कासित नेता एनडीए उम्मीदवार के आधिकारिक रूप से घोषित उम्मीदवारों और पार्टी की विचारधारा के खिलाफ काम कर रहे थे.”

6 और 11 को होगा मतजान, 14 को रिजल्ट

मालूम हो कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा और 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. मतदान से कुछ दिन पहले बीजेपी द्वारा 6 नेताओं को पार्टी से निकाले जाने के बाद सियासी माहौल गर्म हो गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version