सीमा की सुरक्षा अभेद्य है, हमें केवल अतिरिक्त सावधानी का करना है पालन: गजेन्द्र सिंह शेखावत

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
केन्द्रीय मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शुक्रवार को जोधपुर जिला प्रशासन की बैठक के बाद फलोदी पहुंचे और सतर्कता व सुरक्षा के इंतज़ामों पर फलोदी जिला प्रशासन के अधिकारियों से रिपोर्ट ली. आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की जिला स्तरीय तैयारियों की गहन समीक्षा के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई.

सीमा की सुरक्षा अभेद्य है- केन्द्रीय मंत्री 

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया. केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि भारत की अजेय सेनाएं अत्यंत सक्षम हैं, सीमा की सुरक्षा अभेद्य है, केवल हमें अतिरिक्त सावधानी का पालन करना है. उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि किसी भी प्रकार का पैनिक न फैले और नागरिकों में आपसी समन्वय बना रहे. जिला और पुलिस प्रशासन को इसका अनिवार्यतः ख्याल रखना होगा. फलोदी के विधायक पब्बाराम विश्नोई भी मौजूद रहे. केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फलौदी जिले में किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित, समन्वित और व्यवस्थित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए.

फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और अस्पताल व्यवस्थाएं हों सुदृढ़

उन्होंने आपदा प्रबंधन के लिए विभागवार दायित्वों को स्पष्ट करते हुए कहा कि जिले में फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस सेवाओं को विकेन्द्रीकृत किया जाए. प्रत्येक चिन्हित क्षेत्र में एम्बुलेंस अनिवार्य रूप से तैनात हों और यह सुनिश्चित किया जाए कि आपातकालीन स्थिति में प्रतिक्रिया समय त्वरित हो. उन्होंने मेडिकल सेवाओं की प्रभावी निगरानी के लिए उपखंड अधिकारियों को नोडल बनाने तथा नियमित औचक निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिए.
केंद्रीय मंत्री ने सभी अस्पतालों में पर्याप्‍त बिस्‍तर, मेडिकल स्टाफ और ब्लड यूनिट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. विशेष रूप से निर्देशित किया कि ब्लैकआउट की स्थिति में भी अस्पतालों में कार्य सुचारू रूप से जारी रहे और जीवनरक्षक सेवाएं किसी भी स्थिति में बाधित न हों.
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को दिन-रात पूर्ण रूप से क्रियाशील रखा जाए और इनकी नियमित निगरानी भी की जाए. आपदा की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. इसके लिए स्कूलों व अन्य सुरक्षित भवनों को शेल्टर होम के रूप में चिन्हित किया जाए. उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि कोई अधिकारी व कार्मिक मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे.

गलत सूचनाएं रोकें, सेना की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी साझा न करें

केंद्रीय मंत्री ने कहा की कोई भी व्यक्ति सेना की गतिविधियों या मूवमेंट से संबंधित जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करे. उन्होंने कहा कि वर्चुअल दुनिया में सभी को सभी सूचनाओं तक पहुँच है, इसलिए केवल प्रमाणिक सूचना को ही सोशल मीडिया पर शेयर करे.इस समय जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाकर राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निभाएं. जिला कलक्टर एच.एल अटल ने प्रशासन द्वारा वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी दी.
बैठक में जिला कलक्टर एच.एल अटल, पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना, अतिरिक्त जिला कलक्टर अजय, उपखंड अधिकारी सुनील पंवार सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे.
Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version