CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहुंचे चीन बॉर्डर, सरहद वन उद्यान की रखी आधारशिला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू किन्नौर जिले के शिपकी-ला में चीन बॉर्डर पर पहुंचे. मुख्यमंत्री ने यहां सरहद वन उद्यान की आधारशिला रखी. इसके बाद स्थानीय जनता, सेना और आईटीबीपी के अधिकारियों, जवानों को संबोधित किया.

मुख्यमंत्री ने शिपकी-ला के सामरिक महत्व पर बल दिया और सैनिक, अर्ध-सैनिक बलों के जवानों में भारत माता की जय के नारों के साथ जोश भरा. सीएम शिपकी-ला में इंदिरा पॉइंट तक भी गए और बॉर्डर का जायजा लिया.

मालूम हो कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस स्थल पर पहुंचने वाले हिमाचल प्रदेश के दूसरे मुख्यमंत्री हैं. देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 1968 में हिमाचल के मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार के साथ यहां आई थीं. उस समय शिपकी-ला पहुंचने के लिए सड़क मार्ग नहीं हुआ करता था.

Latest News

Shukra Gochar 2026: जुलाई में शुक्र और सूर्य की बदलेगी चाल, इन 4 राशियों को करियर में मिल सकती है बड़ी सफलता

जुलाई में शुक्र और सूर्य के गोचर से कुछ राशियों के करियर और कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. जानिए किन 4 राशियों के लिए यह समय शुभ माना जा रहा है.

More Articles Like This

Exit mobile version