Mumbai में दही हांडी के दौरान हादसा, 32 वर्षीय ‘गोविंदा’ की मौत, 30 घायल

Mumbai: मुंबई में दही हांडी के दौरान एक गोविंदा की मौत हो गई. जबकि, इसमें शामिल 30 लोग घायल हुए हैं. इन सभी में से 15 को डिस्चार्ज कर दिया गया है और 14 का इलाज चल रहा है. इन्हीं घायलों में गोविंदा भी शामिल था. जिसकी जान चली गई. महाराष्ट्र नगर मानखुर्द स्थित बाल गोविंदा पथक में यह हादसा हुआ.

इस घटना पर लोगों ने दुख जताया

दही हांडी की रस्सी बांधते समय युवक नीचे जमीन पर गिर गया. गोविंदा की पहचान जगमोहन चौधरी के रूप में हुई है. इस घटना पर लोगों ने दुख जताया है. हालांकि, ये पहली बार नहीं है, जब कोई गोविंदा दही हांडी के दौरान हादसे का शिकार हुआ हो. हर कई गोविंदा गंभीर रुप से घायल हो जाते हैं.

युवक की मौत के बाद उसे अस्पताल लाया गया था

जानकारी के मुताबिक दही हांडी की रस्सी बांधते समय पथक का एक सदस्य नीचे गिर गया. घायल को तुरंत शताब्दी हॉस्पिटलए गोवंडी ले जाया गया. अस्पताल प्रशासन के मुताबिक युवक की मौत हो चुकी थी. उसके बाद उसे अस्पताल लाया गया था.

इससे पहले मुंबई और ठाणे में 5 गोविंदा घायल हुए थे

मृतक की पहचान जगमोहन शिवकिरण चौधरी के रुप में हुई. जिसकी उम्र करीब 32 साल थी. यह हादसा दही हांडी की तैयारियों के दौरान हुआ. इससे पहले मुंबई और ठाणे में 5 गोविंदा घायल हुए थे, जिन्हें अलग- अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया.

इसे भी पढें. किसान को खा गया बाघ, खेत की रखवाली करने के दौरान हुआ था लापता

Latest News

Honda Sales October 2026: अक्टूबर में होंडा की बंपर बिक्री, 7.34 लाख से ज्यादा बाइक-स्कूटर बिके; 13% बढ़ी बिक्री

Honda Sales October 2026: भारत में दोपहिया वाहन लोगों की रोजमर्रा की जरूरत का अहम हिस्सा बन चुके हैं....

More Articles Like This

Exit mobile version