सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाला दूसरा आरोपी भी ढेर, सीएम योगी ने पुलिस को दिया था सख्त आदेश

Ghaziabad: गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाला दूसरा आरोपी गुलफाम भी मंगलवार रात को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था क्राइम ब्रांच और इंदिरापुरम थाना पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई. इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. सलीम पर हुए हमले के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जाहिर करते हुए हमलावरों को न बख्शने की चेतावनी भी दी थी.

कुछ वीडियो भी हुए थे वायरल

इसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घटना में शामिल दोनों आरोपियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया. पुलिस के अनुसार, 27 फरवरी को यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए हमले में दोनों भाई गुलफाम और जीशान साथ थे. वारदात के बाद दोनों के बाइक पर जाते हुए के कुछ वीडियो भी वायरल हुए थे.

फुटेज के आधार पर की थी पहचान

पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान सीसीटीवी से मिले फुटेज के आधार पर की थी. इसके बाद गुलफाम और जीशान पर एक-एक लाख रुपए का इनाम रखा गया था. पुलिस ने 01 मार्च को छोटे भाई जीशान को लोनी में हुई मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया था. उस दौरान बड़ा भाई गुलफाम अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था. पुलिस उसी दिन से गुलफाम के पीछे लगी हुई थी.

बाइक को तेजी से घुमाया और भागने लगा गुलफाम

एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार ने बताया कि जीशान के मुठभेड़ में ढेर होने के बाद उसके भाई गुलफाम की तलाश की जा रही थी. सूचना मिली कि गुलफाम इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में है. जिसके बाद पुलिस टीम को चेकिंग के लिए लगाया गया. रात करीब 9:15 बजे वसुंधरा में बिजली घर के पास गुलफाम अपने साथी के साथ आता हुआ दिखाई दिया. पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा तो उसने बाइक को तेजी से घुमा लिया और भागने लगा.

पुलिस टीम पर फायरिंग

इस बीच बाइक फिसल कर गिर गई और बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. बदमाशों की गोली से पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार शुक्ला व संदीप कुमार बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गए. जवाबी कार्रवाई में बाइक के नजदीक फायरिंग कर रहा बदमाश पुलिस की गोली सीने पर लगने से घायल हो गया. जबकि अंधेरे का लाभ उठकर उसका साथी भाग गया.

चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया

घायल बदमाश की पहचान गुलफाम पुत्र बुनियाद अली निवासी कस्बा सैदनगली थाना सैदनगली जनपद अमरोहा हाल पता अली हसन के मकान में किरायेदार, मंगल बाजार, मदर इंडिया स्कूल के पीछे खोड़ा थाना, जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है. घायल को जिला अस्पताल ने भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार

मुठभेड़ के दौरान बुलेट प्रूफ जैकेट होने की वजह से एडीसीपी अपराध अमित सक्सेना और सब इंस्पेक्टर बॉबी सिंह बाल-बाल बच गए. आरोपी गुलफाम का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. गुलफाम के पास से एक पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस, एक हाई स्पीड बाइक और बैग में कुछ कपड़े समेत अन्य सामान बरामद किया गया है.

इसे भी पढ़ें. होली के जश्न में डूबा देश, राष्ट्रपति मुर्मू, PM Modi समेत कई नेताओं ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version