श्रीलंकाई नौसेना ने 34 भारतीय मछुआरों को पकड़ा, लगाए ये आरोप

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indian Fishermen Arrested: श्रीलंकाई नौसेना ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है. इसकी जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि दो अलग-अलग घटनाओं में श्रीलंका की नौसेना ने कम से कम 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है. साथ ही मछुआरों की नौकाएं भी जब्त कर है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. भारतीय मछुआरों को तमिलनाडु के धनुषकोडी के पास से गिरफ्तार किया गया है.

श्रीलंका के नौसेना ने कहा…

श्रीलंकाई नौसेना ने कहा कि नौसेना ने नियमित गश्त के दौरान श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मन्नार जिले के तट पर 25 और 26 जनवरी को दोनों गिरफ्तारियां हुई हैं. पकड़े गए भारतीय मछुआरों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है. श्रीलंका ने मछुआरों पर अवैध तरीके से मछली पकड़ने का आरोप लगाया है.

13 जनवरी को भी पकड़े गए थे मछुआरे  

श्रीलंका में स्थित भारतीय उच्चायोग ने पिछले हफ्ते की शुरुआत में जानकारी दी थी कि श्रीलंका द्वारा गिरफ्तार किए गए 41 भारतीय मछुआरों को घर वापस भेज दिया गया है. बता दें कि इससे पहले 13 जनवरी को भी 8 भारतीय मछुआरे पकड़े गए थे. वहीं अब तमिलनाडू के सीएम स्टालिन ने मछुआरों की गिरफ्तारी को रोकने के लिए राजनयिक माध्यमों से आवश्यक तत्काल कार्रवाई करने और गिरफ्तार मछुआरों और उनकी नौकाओं को मुक्त कराने का अनुरोध किया है.

ठोस कदम उठाए सरकार

इस घटना के बाद तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने केंद्र सरकार से मछुआरों को छुड़ाने के लिए कार्रवाई  करने की अपील की है. सीएम स्टालिन ने बताया कि गिरफ्तार मछुआरों में 32 तमिलनाडु और 2 केरल के लोग शामिल हैं. स्टालिन ने कहा कि हमारे मछुआरों के बार-बार पकड़े जाने से तटवर्ती क्षेत्र के समुदायों में अपने भविष्य को लेकर चिंता पैदा हो गई है. अब समय आ गया है कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा अपने मछुआरों को गिरफ्तार किए जाने से रोकने के लिए ठोस कूटनीतिक कदम उठाए जाएं.

ये भी पढ़ें :- कोल्डप्ले में ‘वंदे मातरम’ गाकर ब्रिटिश सिंगर Chris Martin ने जीता भारतीयों का दिल, देखें वीडियो

 

Latest News

Chaitra Navratri 2026 4th Day: नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की आराधना, जानिए पूजा विधि

Chaitra Navratri 2026 4th Day: भगवती के उपासना का महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के चौथे...

More Articles Like This

Exit mobile version