PM मोदी, नितिन गडकरी सहित कई नेताओं ने त्रिपुरा के CM माणिक साहा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

त्रिपुरा के सीएम डॉ. माणिक साहा का आज, 08 जनवरी को जन्मदिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई नेताओं ने सीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर कहा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. अपने विनम्र और मेहनती स्वभाव के कारण वे त्रिपुरा के लोगों के प्रिय बन गए हैं. राज्य के सर्वांगीण विकास पर उनके ध्यान के कारण अच्छे परिणाम सामने आए हैं. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे.

नितिन गडकरी ने भी दी बधाई

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी सीएम डॉ. माणिक साहा को जन्मदिन की बधाई दी. उन्‍होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. यह अवसर खुशियां लेकर आए और आने वाला वर्ष स्वास्थ्य और समृद्धि से भरा हो.

वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया और लिखा, त्रिपुरा के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुयश पूर्ण जीवन की कामना करता हूं.

वहीं, भाजपा नेता बीएल वर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा को जन्मदिन की बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं. मां त्रिपुर सुंदरी से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना है. आपके नेतृत्व में राज्य प्रगति के नित नए आयाम बनाता रहे, ऐसी कामना है.

–आईएएनएस

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version