PM Modi के 75वें जन्मदिन पर Mukesh Ambani ने दी बधाई, जानिए क्‍या कहा ?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने बुधवार, 17 सितंबर को उन्हें शुभकामनाएं दीं. मुकेश अंबानी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर शेयर किए गए एक वीडियो में कहा, “मेरी हार्दिक इच्छा है कि स्वतंत्र भारत के 100 वर्ष पूरे होने पर भी मोदी जी भारत की सेवा करते रहें.”

उन्‍होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन सभी भारतीयों के लिए एक ‘उत्सव का दिन’ है. आज 1.45 अरब भारतीयों के लिए एक उत्सव का दिन है. यह हमारे सबसे सम्मानित और प्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी का 75वां जन्मदिन है.”

अंबानी परिवार और रिलायंस की ओर से शुभकामनाएं देते हुए मुकेश अंबानी ने कहा, “भारत के संपूर्ण व्यापारिक समुदाय की ओर से, रिलायंस परिवार और अंबानी परिवार की ओर से, मैं प्रधानमंत्री मोदी जी को अपनी शुभकामनाएं देता हूं. यह कोई संयोग नहीं है कि मोदी जी का अमृत महोत्सव भारत के अमृत काल में आ रहा है.”

पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार, 17 सितंबर को 75 वर्ष के हो गए. इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री, राजनीति, खेल और बिजनेस जगत से जुड़ी कई हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत दुनियाभर के नेताओं ने भी पीएम मोदी को बधाई संदेश भेजे.

पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नमो ऐप ने “सेवा पर्व” के तहत 15-दिवसीय डिजिटल स्वयंसेवा पहल शुरू की है. यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक चलेगा, जो सेवा की भावना के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की आजीवन प्रतिबद्धता का सम्मान करता है. यह पहल नमो ऐप पर इंटरैक्टिव अनुभवों का एक कलेक्शन पेश करती है.

यह भी पढ़े: PM मोदी के जन्मदिन पर श्रीलंका की सबसे बड़ी मस्जिद में मांगी गईं विशेष दुआएं, महाबोधि सोसायटी भी करेगी बड़ा आयोजन

Latest News

10 June 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

10 जून 2026, बुधवार को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी. इस दिन सौभाग्य योग, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है. जानिए पूरे दिन का पंचांग और राहुकाल का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version