ONOE: जानिए ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर क्या बोले Rahul Gandhi, पहली प्रतिक्रिया आई सामने

Must Read

One Nation One Election: केंद्र सरकार ने हाल ही में वन नेशन वन इलेक्शन समिति का गठन किया है. इसका अध्यक्ष सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बनाया है. वन नेशन वन इलेक्शन पर देश भर में पक्ष विपक्ष में आरोप प्रत्यारोप का दौरा जारी है. इस बीच केंद्र सरकार ने अध्यक्ष समेत 8 सदस्यों के नाम वाली समिति के सदस्यों के नाम की घोषणा है. इस सूची में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम नहीं है, जिस पर कांग्रेस बिफरी है. इस बीच इस मामले में पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर उन्होंने सरकार पर निशाना साधा है.

राहुल गांधी का रिएक्शन आया सामने
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का रिएक्शन इस मामले पर सामने आया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इंडिया यानी की भारत, राज्यों का संघ है. एक राष्ट्र, एक चुनाव का विचार संघ और उसके राज्यों पर हमला है. आपको बता दें कि राहुल गांधी ने इस मामले में अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है.

विशेष सत्र से पहले समिति का गठन
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने जी20 सम्मेलन के कुछ दिनों बाद यानी कि 18 से 22 सितंबर के बीच विशेष सत्र का आयोजन करने जा रही है. इस सत्र में कुल 5 बैठकें होनी हैं. माना जा रहा है कि इस विशेष सत्र में केंद्र सरकार वन नेशन वन इलेक्शन पर बिल सदन में ला सकती है. कांग्रेस ने वन नेशन वन इलेक्शन से पीछे हट गई है. इसके लिए बनी कमेटी से कांग्रेस सांसद अधीर चौधरी ने किनारा कर लिया है. कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने इसको लेकर देश के गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है.

उन्होंने गृहमंत्री को लिखी चिट्ठी में इस बात का जिक्र किया है कि राज्यसभा में मौजूद नेता विपक्ष को इस समिति से बाहर रखा जाए. ये संसदीय लोकतंत्र की प्रणाली का अपमान है. इस विशेष परिस्थिति में आपके आमंत्रण को अस्वीकार करने के अतिरिक्त मेरे पास और कोई विकल्प नहीं है.

कमेटी में कौन कौन शामिल
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार पहले एक देश एक चुनाव की समिति के लिए अधिसूचना जारी कर चुकी है. इस समिति के अध्यक्ष के अलावा 8 अन्य सदस्य होंगे. इसके अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैं. साथ में गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस सासंद अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा में विपक्ष के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद, 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एन के सिंह, लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष कश्यप, वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे और पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी सदस्य बनाए गए हैं.

यह भी पढ़ें-

Latest News

09 November 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 November 2026 Ka Panchang: 9 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या है. इस...

More Articles Like This