बिहार में बांकीपुर के उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज, आखिर क्या है पूरा मामला?

Patna: जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत किशोर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. यह शिकायत जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार शास्त्री ने नगर थाना में की है. प्रशांत किशोर द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को एआई वीडियो बताए जाने के विरोध में उन्होंने यह कदम उठाया है. नीरज कुमार ने पुलिस से इस मामले में प्रशांत किशोर पर विधि सम्मत कार्रवाई करने की मांग की है.

नीतीश कुमार का वीडियो पूरी तरह से फेक

प्रशांत किशोर ने कहा कि वे बांकीपुर के मतदाताओं को एक बेहद अहम बात बताना चाहते हैं. उन्होंने दावा किया कि एनडीए द्वारा जारी किया गया पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वीडियो पूरी तरह से फेक है और इसे एआई की मदद से तैयार किया गया है. नीतीश बाबू ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है. पीके ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि 202 विधायकों, मंत्रियों, सांसदों और पूरे सरकारी तंत्र को लगाने के बाद भी वे डरे हुए हैं.

सभी सरकारी और राजनीतिक पोस्टरों से हटाया

जिस नीतीश कुमार का चेहरा इन लोगों ने बिहार के सभी सरकारी और राजनीतिक पोस्टरों से हटा दिया था, अब हार के डर से उन्हीं के समर्थकों को साधने के लिए यह हास्यास्पद तरीका अपनाया गया है. उन्होंने कहा कि वीडियो को ध्यान से देखने पर साफ पता चलता है कि वह एआई से डॉक्टर्ड वीडियो है, नीतीश जी का ओरिजिनल बयान नहीं. यह दिखाता है कि भाजपा कितनी बुरी तरह डरी हुई है कि वह एक बीमार मुख्यमंत्री का गलत वीडियो बनाकर आधिकारिक तौर पर जारी कर रही है.

भाजपा को खुली चुनौती

प्रशांत किशोर ने भाजपा को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर नीतीश बाबू ने सच में यह बयान दिया है, तो वे अपने पसंद के किसी भी पत्रकार के सामने उनसे यह बयान दिलवा दें. हम चुनाव से दो दिन पहले ही अपनी दावेदारी वापस ले लेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हताशा में बांकीपुर की जनता को बरगलाने के लिए हर संभव हथकंडा अपना रही है. पहले नेताओं. मंत्रियों. जीविका दीदियों और सरकारी तंत्र का इस्तेमाल किया गया, पैसे बांटे गए, लेकिन जब जनता नहीं हिली तो यह अंतिम घिनौनी हरकत की गई. एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में माहौल बनाने की यह कोशिश कभी सफल नहीं होगी. भाजपा चुनाव हार चुकी है, अब लड़ाई सिर्फ हार के अंतर की है.

इसे भी पढ़ें. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया ‘डिपार्टमेंट ऑफ़ मिलिट्री मेडिसिन’ का उद्घाटन

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version