पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति का निधन, SGPGI में ली अंतिम सांस, CM योगी ने जताया शोक

Rita Bahuguna husband Deid: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से पूर्व भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति पी.सी. जोशी का सोमवार सुबह लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में निधन हो गया. उन्होंने सुबह लगभग सात बजे अंतिम सांस ली. इस संबंध में जानकारी स्वयं रीता बहुगुणा जोशी ने अपने X अकाउंट के माध्यम से दी. इस दुखद खबर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है.

कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे पी.सी. जोशी

परिवार के अनुसार, पी.सी. जोशी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और SGPGI में उनका उपचार जारी था. सोमवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनका निधन हो गया. पी.सी. जोशी पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर थे और Technical and Logistics Sector में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा. उनका विवाह वर्ष 1976 में रीता बहुगुणा जोशी से हुआ था. वे अपने सरल, मिलनसार और अनुशासित व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे.

मंगलवार को प्रयागराज में होगा अंतिम संस्कार

परिजनों ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर सोमवार देर शाम प्रयागराज लाया जाएगा. मंगलवार को प्रयागराज में पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. पी.सी. जोशी के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है. शोक संदेशों में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की गई हैं.

सीएम योगी ने जताया शोक

रीता बहुगुणा जोशी राजनीतिक परिवार से ही संबंध रखती हैं, उनके पिता एच.एन. बहुगुणा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं. वे खुद कई बार सांसद और मंत्री भी रहीं. भारतीय जनता पार्टी से पहले वे कांग्रेस में थीं. फिलहाल वर्तमान में बीजेपी में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रहीं हैं. वहीं, इस दुखद खबर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक व्यक्त किया. उन्होंने X पर लिखा कि पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति का निधन अत्यंत दुखद है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. उन्होंने ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की.

इसे भी पढ़ें. West Bengal Election Result 2026: मतगणना के दौरान BJP-TMC समर्थकों में झड़प, हुमायूं कबीर बोले-अब नहीं मिलनी चाहिए ममता बनर्जी को सत्ता

 

 

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This

Exit mobile version