Weather Update: यूपी में बढ़ने लगी सर्दी, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए मौसम का हाल

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Weather Update News In Hindi: उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है. आए दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. फिलहाल पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली, बिहार, यूपी और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. बारिश के चलते पारा गिरेगा और सर्दी बढ़ेगी. आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल…

जानिए मौसम का हाल
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड अब बढ़ने लगी है. मौसम में आए दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. सुबह और शाम के समय ठंड का भी एहसास हो रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज केरल और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार में रविवार को हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है.

मौसम विभाग की मानें तो इन राज्यों में आगामी पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा. वहीं आज यानी रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. राजधानी दिल्ली में बादलों का आवागमन जारी रहेगा. सुबह के समय धुंध के चलते विजिबिलिटी कम होगी. वहीं राजस्थान और गुजरात में 30 अक्टूबर तक मौसम ऐसा ही शुष्क बना रहेगा. यहां अभी मौसम में बदलाव की संभावना कम है. इसके अलावा पंजाब-हरियाणा सहित पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (UP Weather Update Today)
मौमस विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश में फिलहाल आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा. हालांकि बारिश के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल सकता है. रात को ओस की बूंदों से हल्की ठंड का अहसास होगा. अक्टूबर के अंत तक रात में कोहरा तो सुबह ओस की बूंदे देखने को मिलेगी. आज लखनऊ, गोरखपुर, जौनपुर और पूर्वांचल के जिलों के साथ नोएडा, गाजियाबाद और पश्चिमी यूपी के इलाकों में मौसम साफ रहेगा. आज यूपी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ेंः Gold Silver Price Today: दशहरे से पहले सोना हुआ 60 हजार के पार, चांदी की कीमत में भी बंपर उछाल; जानिए गोल्ड-सिल्वर का रेट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version