डायल 112 पर मिली राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Must Read

Ayodhya News: अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण काफी तीव्र गति से हो रहा है. इस बीच एक फोन कॉल ने पुलिस से लेकर जांच एजेंसियों तक की नींद उड़ा दी है. अयोध्या में राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी देने वाले का कहना है कि 21 सितंबर को राम मंदिर को बम से उड़ा दिया जाएगा. इस कॉल के बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए. आनन-फानन में इसकी जांच शुरू की गई.

इस सूचना के बाद यूपी पुलिस ही नहीं केंद्रीय एजेंसियां भी सतर्क हो गईं. धमकी वाले कॉल के बाद पूरे अयोध्या में अलर्ट जारी कर दिया गया है. पुलिस अयोध्या में चारों ओर चेकिंग अभियान में लग गई है. वहीं, पुलिस जांच एजेंसियों के साथ मिलकर फोन करने वाले का पता लगा रही है.

कहां से आया था फोन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जो फोन राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी वाला था, वो यूपी के ही बरेली से फतेहगंज पूर्वी के इटौरिया गांव से आया था. पुलिस के जांच में इस बात की जानकारी सामने आई कि कॉल करने वाला बालक नाबालिग छात्र है. वो कक्षा 8वीं में पढ़ाई करता है. पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया है. आरोप है कि इसी छात्र ने राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. पुलिस छात्र से पूछताछ कर रही है.

आपको बता दें कि इस कॉल के बाद पुलिस कंट्रोल रुम में हड़कंप मच गया. वहीं, पुलिस के अधिकारी सकते में आ गए. कंट्रोल रूम से दोबारा उस छात्र से बात करने की कोशिश की गई पर उसने फोन काट दिया. जिसके बाद पुलिस का संदेह और बढ़ गया. इसके बाद अयोध्या प्रशासन को अर्लट मोड पर रखा गया. इधर पुलिस लगातार फोन करने वाले का डिटेल निकालने में लगी रही. जांच के बाद पता लगा कि कॉल बरेली के फतेहगंज इलाके से आया था. इस बात की जानकारी होते ही बरेली पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई. स्थानी पुलिस की मदद से छात्र को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This