Ballia: मदद संस्थान ने विभिन्न गंगा घाटों पर महिलाओं को वस्त्र बदलने के लिए लगाया स्थाई शिविर

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Ballia: पवित्र कार्तिक मास में गंगा स्नान के लिए विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान कर रही महीला स्नानार्थियों के वस्त्र बदलने के लिए मदद संस्थान ने जनपद की विभिन्न गंगा घाटों पर स्थाई शिविर लगाई है। बता दें कि शुक्रवार को मदद संस्थान के सदस्यों ने जनपद के महावीर घाट कंसपुर घाट शिवरामपुर घाट एवं जनेश्वर मिश्र सेतु के निकट जनाड़ी घाट पर अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं के वस्त्र बदलने का स्थाई शिविर लगाया।

जिसकी प्रशंसा वहां स्नान कर रहे अनेक लोगों ने करते हुए कहा कि यह संस्था का एक पुनीत कार्य है ऐसा कार्य सभी संस्थाओं को करने के लिए आगे आना चाहिए। ज्ञात हो की मदद संस्थान जनपद में असहाय लाचार बीमार पीड़ित एवं बेहद जरूरतमंदों के मदद करने के साथ ही ऐसे तमाम सामाजिक मुद्दों पर भी पहल करने का काम करता है जो सीधे-सीधे जन सरोकारों से जुड़ा हुआ है।

लोगों के मदद करने के लिए बनी है यह संस्था- अखिलानंद तिवारी

वहीं, मदद संस्थान के अध्यक्ष अखिलानंद तिवारी ने कहा कि यह संस्था शुद्ध रूप से पवित्र हृदय और नेक नियति से केवल लोगों के मदद करने के लिए बनी है और अपने उद्देश्यों पर निरंतर काम करती चली आ रही है।

इस मौके पर मुख्य रूप से अखिलानंद तिवारी, नरेंद्र सिंह, डॉ. हरेंद्रनाथ यादव, विवेक सिंह, रणजीत सिंह, बब्बन विद्यार्थी, सूर्य प्रताप यादव, प्रशांत कुमार राय, लक्ष्मीकांत यादव, धीरज यादव, पवन साहनी समेत अनेकों लोग उपस्थित रहे।
Latest News

लेबनान के ब्यूफोर्ट किले पर 44 साल बाद फहरा इजरायली झंडा, रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने बताया ‘रणनीतिक जीत’

Israel: इजरायल ने काफी लंबी लड़ाई के बाद दक्षिणी लेबनान के नबातियेह शहर के पास मौजूद ब्यूफोर्ट किले पर...

More Articles Like This

Exit mobile version