UP News: फिर बिगड़ी माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत, बैरक में हुए बेहोश

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
UP News: बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की तबीयत फिर बिगड़ गई है. उसे जेल से निकालकर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज (Medical College) ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि मुख्तार अंसारी बैरेक में अचानक बेहोश होकर गिर गया था. मुख्तार अंसारी की हालत मंगलवार की अपेक्षा आज ज्यादा खराब है. सूत्रों के मुताबिक उन्हे हार्ट अटैक आया है. जल्द ही अस्पताल प्रशासन अंसारी के स्वास्थ्य पर हेल्थ बुलेटिन जारी करेगा.
वहीं उनके बेटे उमर अंसारी के अनुसार दिन में भी एक बार मुख्तार अंसारी बेहोश हुए थे. उमर ने बताया कि दोपहर 3 बजे उनके पिता ने उन्हें फोन पर तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी. उसके भाई अफजाल अंसारी ने कहा कि अभी तक परिवार के पास उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई जानकारी नहीं है. इस बीच मुख्तार के वकील भी मेडिकल काॅलेज पहुंचे हैं. हालांकि जेल प्रशासन ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है.

26 मार्च को भी खराब हुई थी तबीयत

बता दें कि इससे पहले मंगलवार (26 मार्च) को मुख़्तार अंसारी को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. 14 घंटे ICU में रखकर इलाज किया गया था. इसके बाद उन्हे डिस्चार्ज कर वापस बांदा जेल भेज दिया गया था.

Latest News

फ्रांस के बाद ब्राजील में भी छात्रों का उग्र प्रदर्शन, राष्ट्रपति पद के कैंडिडेट फ्लावियो बोल्सोनारो का विरोध

New Delhi: फ्रांस के बाद अब ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं....

More Articles Like This

Exit mobile version