बगैर मान्यता प्राप्त सोशल मीडिया पत्रकारों को भी मिलेगा इलाज के लिए कैशलेस कार्ड- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ghazipur: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सरकार प्रयास कर रही है कि बिना मान्यता प्राप्त सोशल मीडिया पत्रकारों को भी इलाज के लिए कैशलेस कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके. उन्होंने कहा कि योगी सरकार सभी लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है और इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई चल रही है.

आम भाषा में दवा की पर्ची लिखने की सलाह

डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्होंने डॉक्टरों को सलाह दी है कि मरीजों के लिए दवाओं की पर्ची आम भाषा में लिखी जाए. इससे मरीज आसानी से समझ सकेंगे कि उन्हें कौन सी बीमारी या समस्या है और कौन सी दवा दी गई है. उन्होंने कहा कि चिकित्सा व्यवस्था में मरीज की समझ को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए.

जातिवाद से विकास की राजनीति की ओर बढ़ने का दावा

गाजीपुर की राजनीतिक स्थिति पर बात करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि जिले में अभी तक जातिवाद के नाम पर मतदान होता रहा है, लेकिन अब समय बदल रहा है. उन्होंने दावा किया कि अगले चुनाव में गाजीपुर की हर विधानसभा में कमल का फूल खिलेगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version