CM Yogi Ghazipur Visit: आज गाजीपुर दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, करेंगे बुढ़िया माई के दर्शन

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Yogi Ghazipur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज, 11 अक्टूबर को गाजीपुर दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे महंत रामाश्रय दास पीजी कॉलेज में संस्थापक की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. साथ ही, वह प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे और प्रसिद्ध बुढ़िया माई मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे. मुख्यमंत्री दोपहर लगभग 11 बजे प्रसिद्ध सिद्धपीठ हथियाराम मठ पहुंचेंगे. बता दें कि सीएम योगी पूर्व में भी गाजीपुर आ चुके हैं, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला दौरा होगा.

सीएम योगी के सिद्धपीठ आगमन को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं. एक ओर जहां प्रशासनिक अमला हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल और सिद्धपीठ परिसर में दर्शन-पूजन से जुड़े सभी स्थानों पर सुरक्षा और व्यवस्था को पूरी तरह से अपने नियंत्रण में लेकर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करता नजर आ रहा है, वहीं दूसरी ओर सिद्धपीठ से जुड़े शिष्य समुदाय और स्वयंसेवकों ने भी अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालते हुए सहयोगात्मक रूप से व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई है.

सुरक्षाकर्मी का समूह पहुंचा सिद्धपीठ हथियाराम

एसपीजी कमांडो सहित अन्य सुरक्षा कर्मियों का समूह सिद्धपीठों पर पहुंच चुका है. जहां उनके रुकने ठहरने इत्यादि व्यवस्था सिद्धपीठ स्वयंसेवकों द्वारा मुहैया कराई गई. वहीं उनके द्वारा भी कार्यक्रम स्थलों की सारी व्यवस्थाएं अपने जिम्मे ले ली गई हैं. इस दौरान सिद्धपीठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति जी महाराज के निर्देशन पर सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवक शिष्य परिवार सिद्धपीठ पर लगे हुए हैं.

प्रतिमा का करेंगे अनावरण

सिद्धपीठ भुड़कुडा के महंत शत्रुघ्न दास महाराज ने बताया, सीएम योगी आदित्यनाथ का क्षेत्र सहित मठ से पुराना लगाव है. वो इससे पहले भी यहां आ चुके हैं, लेकिन बतौर मुख्यमंत्री यह उनका पहला आगमन है. इस दौरान मुख्यमंत्री महंत रामाश्रय दास पीजी कॉलेज के संस्थापक महंत रामाश्रय दास की प्रतिमा का अनावरण करेंगे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version