UP News: खराब मौसम के बीच वाराणसी की सड़कों पर निकले सीएम योगी, विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: खराब मौसम व बारिश के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मंगलवार की देर रात काशी में विकास कार्यों का निरीक्षण किया. देश के पहले व दुनिया के तीसरे अर्बन ट्रांसपोर्ट रोप वे परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करने सीएम योगी विद्यापीठ पहुंचे. भारत माता मंदिर परिसर में रोप वे के लिए स्टेशन का निर्माण चल रहा है. सीएम योगी ने नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड (NHLML) के सीईओ प्रकाश गौर से रोपवे प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ली.

सीएम योगी ने सिगरा स्थित डॉक्टर संपूर्णानंद क्रीडा स्टेडियम (Dr. Sampurnanand Sports Stadium) में हो रहे विश्व स्तरीय स्टेडियम के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया. कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने कराये जा रहे कार्यों एवं उसके प्रगति के संबंध में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया. इस दौरान सीएम योगी ने कार्यों में तेजी लाने एवं कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों को पूरी तरह अपनाते हुए कार्य को कराए जाने पर विशेष जोर दिया.

807 करोड़ की है रोपवे योजना 

रोप वे योजना के तहत वाराणसी कैंट स्टेशन से शुरू होकर गोदौलिया चौराहे तक कुल पांच स्टेशन होंगे. जिसमें कैंट रेलवे स्टेशन, काशी विद्यापीठ, रथयात्रा, गिरजाघर और गोदौलिया चौराहे पर स्टेशन बनाया जाएगा. रोपवे की कुल दूरी 3.85 किलोमीटर है. यह दूरी करीब 16 मिनट में तय होगी. इसमें 150 केबल कार या ट्रॉली होगी. इस योजना की लागत 807 करोड़ रुपये है.

ये भी पढ़े-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version