भाजपा संगठन आधारित दल जिसमे कार्यकर्ता एवं विचारधारा महत्वपूर्ण: डॉ. दिनेश शर्मा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखीमपुर खीरी/लखनऊ: राज्यसभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने लखीमपुर जनपद में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्यकर्ता प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा संगठन आधारित पार्टी जिसमे कार्यकर्ता और उसकी विचारधारा महत्वपूर्ण है. इसलिए भाजपा-सपा, बीएसपी, और कांग्रेस से भिन्न है. पार्टी जो भी कार्य करती है वह रीति नीति सिद्धांत के आधार पर और डंके की चोट पर करती है. राम मंदिर का निर्माण, तीन तलाक़ का कानून, धारा 370 को हटाना इसके बड़े उदाहरण हैं.

कश्मीर और भाजपा संगठन पर टिप्पणी

उन्होंने कहा कि पार्टी कहती थी जहाँ हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है और आज कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा शान से लहराता है तथा वंदे मातरम का गायन होता है. इसी प्रकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बंगाल भी भाजपमय हो गया है. भाजपा में कार्यकर्ता का सृजन होता है तब वह छोटे पद से बड़े पद पर पहुँच जाता है. भाजपा का कार्यकर्ता एक बार जब जीवन में पार्टी का झंडा उठा लेता है तो उसे जीवनभर छोड़ता नहीं है. आज समय के साथ प्राथमिकता भी बदल रही है इसलिए प्रशिक्षण आवश्यक है.

जनसंघ की स्थापना और शुरुआती संघर्ष

उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर सन् 1951 में पार्टी का जन्म जनसंघ के रूप में हुआ था. पार्टी की प्रारंभिक यात्रा काफ़ी कठिन थी. सबसे पहले पार्टी के तीन सांसद बने थे. जनसंघ ने तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू के नून समझौते का विरोध करते हुए, तिब्बत की आज़ादी को समर्थन दिया था. जनसंघ ने 1964 में ही भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया था. जो छोटा पौधा जनसंघ के रूप में लगा था वह आज वट वृक्ष बन गया है. दीनदयाल जी के नेतृत्व में जनसंघ जब सत्ता के नज़दीक पहुँच गया तब उनकी रहस्यमयी मृत्यु हो गई.

पीएम मोदी और भारत की वैश्विक भूमिका

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अभिभावक की तरह देश के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी को निभाया है. वैश्विक ऊर्जा संकट के दौर में पेट्रो पदार्थों के कम उपयोग और सोना कम ख़रीदने की अपील के पीछे भी एक बड़ी सोंच है की देश की तरक्की की रफ़्तार कम नहीं पड़े. आज भारत में जहाँ पेट्रो उत्पादों का संकट नहीं है वही ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, पाकिस्तान जैसे तमाम देशों में त्राहिमाम मचा हुआ है. संकट के समय का देश के लिए बेहतर उपयोग पीएम मोदी से अच्छा कोई नहीं कर सकता है. कोविड इसका जीता जागता उदाहरण है जब भारत ने तीन वैक्सीन बनाकर अपने और दुनिया के सौ से अधिक देशों के लोगों को कोविड से सुरक्षित किया था. भारत वैश्विक लीडर बनकर उभरा है और दुनिया को चुनौती दे रहा है. आज का भारत एक सशक्त देश है.

आपातकाल और भाजपा की विचारधारा

डॉ शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान के उल्लंघन की पराकाष्ठा पार करते हुए देश पर 1975 में आपातकाल थोपा था. इस देश में तमाम राजनीतिक दल है और उनका विभाजन भी हुआ है लेकिन अब तक भाजपा का कभी विभाजन नहीं हुआ क्योंकि ये व्यक्ति आधारित नहीं बल्कि विचार आधारित दल है.

कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण और प्रदर्शनी अवलोकन

जनपद लखीमपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026” में सम्मिलित होकर कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक एवं वैचारिक प्रशिक्षण प्रदान किया. साथ ही भाजपा के विकास, सेवा, सुशासन एवं गौरवशाली इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया.

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख लोग

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेंद्र तिवारी, विधायकगण अमन गिरि, लोकेंद्र प्रताप सिंह, शशांक वर्मा, मंजू त्यागी, सौरभ सिंह सोनू, योगेश वर्मा, विनोद शंकर अवस्थी धौरारा, पूर्व जिला अध्यक्ष शरद बाजपेई, नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू शुक्ला, भाजपा नेता मनीष साहनी, अध्यक्ष पलिया गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता उमाशंकर मिश्रा, भाजपा नेता राजेश मिश्रा डॉक्टर आदि उपस्थित रहे.

Latest News

Phone Battery Tips: बार-बार चार्ज करना पड़ता है फोन? इन 5 सेटिंग्स को बदलते ही बढ़ सकती है बैटरी लाइफ

फोन की बैटरी जल्दी खत्म होने से परेशान हैं? नई बैटरी लगवाने से पहले इन आसान सेटिंग्स को बदलकर बैटरी बैकअप बढ़ाया जा सकता है. जानिए बैटरी बचाने के स्मार्ट तरीके.

More Articles Like This

Exit mobile version