गाजीपुर में 26 से 28 सितंबर तक लगेगा वृहद स्वास्थ्य शिविर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करेंगे शुभारंभ

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ghazipur Health Camp: सेवा संकल्प अभियान के तहत गाजीपुर शहर के लंका मैदान में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर का शुभारंभ कल उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करेंगे. 26 से 28 सितंबर तक चलने वाले इस स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों का इलाज किया जाएगा.

आयोजक अभिनव सिंह ने दी जानकारी

इस स्वास्थ्य शिविर के बारे में आयोजक युवा भाजपा नेता अभिनव सिंह ने विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 26 से 28 सितंबर तक बड़े पैमाने पर लोगों का इलाज किया जाएगा. सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस वृहद स्वास्थ्य शिविर को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

नामचीन अस्पतालों के डॉक्टर करेंगे इलाज

स्वास्थ्य शिविर में नामचीन अस्पतालों के कई डॉक्टर मरीजों का परीक्षण और इलाज करेंगे. स्वास्थ्य शिविर के जरिए लोग डॉक्टरों से परामर्श, स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज करा सकेंगे.

मरीजों को मुफ्त मिलेगी दवाएं

शिविर में सभी सेवाएं निःशुल्क रहेंगी. मरीजों को मुफ्त दवाओं का वितरण भी किया जाएगा. स्वास्थ्य शिविर में इलाज के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version