Mahakumbh-2025: 13 दिसंबर को गंगा पूजन कर महाकुंभ की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Prayagraj: 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद गंगा पूजन कर महाकुंभ-2025 (Mahakumbh-2025) की शुरुआत करेंगे. इससे पहले डीएम या मेलाधिकारी ही गंगा पूजन कर माघ मेला या कुंभ की शुरुआत करते रहे हैं. लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब प्रधानमंत्री महाकुंभ आयोजन की शुरुआत करेंगे. बुधवार को प्रयागराज आए सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने महाकुंभ एवं पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की.

बता दें, पीएम मोदी 13 दिसंबर को प्रयागराज आएंगे. संगम से पहले उनका शृंग्वेरपुर धाम में कार्यक्रम प्रस्तावित है. वहां निषादराज पार्क, भगवान राम एवं निषादराज की गले मिलते प्रतिमा, घाट का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद पीएम अरैल पहुंचेंगे और वहां से निषादराज क्रूज से संगम आएंगे. संगम नोज पर आयोजित सभा में पीएम मोदी साढ़े छह हजार करोड़ रुपये लागत की 150 से अधिक निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे. इससे पहले पीएम मोदी गंगा पूजन करेंगे.

यह भी पढ़े: आज Hemant Soren बनेंगे चौथी बार झारखंड के CM, विपक्ष दिखाएगा ताकत

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल बताएगी सभी 12 राशियों का हाल, यहां पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 09 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version