Meerut: ब्लू ड्रम मर्डर केस की आरोपी मुस्कान जेल में बन गई भक्त– नवरात्र में रख रही व्रत, पढ़ रही सुंदरकांड

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Blue Drum Murder Case: चर्चित ब्लू ड्रम मर्डर केस की मुख्य आरोपी मुस्कान (Muskan) इन दिनों जेल में अपने बदले हुए अंदाज को लेकर चर्चा में है. चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद मुस्कान ने नवरात्रि के पहले दिन से ही व्रत रखना शुरू कर दिया है. वह रोजाना सुंदरकांड का पाठ करती है और रामायण का श्रवण करती है.

जमानत की आस में भक्ति

वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा के अनुसार मुस्कान का विश्वास है कि भगवान की भक्ति से उसकी जमानत मिल सकती है. वह 8 महीने की गर्भवती है. मुस्कान की इच्छा है कि उसका बच्चा भगवान श्रीकृष्ण जैसा हो. जेल प्रशासन ने बताया कि उसे डॉक्टर द्वारा लिखी दवाइयां और अतिरिक्त आहार समय पर दिया जा रहा है.

हत्या का सनसनीखेज मामला

मुस्कान पर आरोप है कि अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर उसने पति सौरभ की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से सील कर दिया गया था. पुलिस की जांच के दौरान मामला उजागर हुआ और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

जेल में अकेलापन

जेल अधिकारियों ने बताया कि साहिल से उसकी नानी और भाई मिलने आते हैं. जबकि, मुस्कान से अब तक कोई मिलने नहीं आया. इसके बावजूद उसने पूजा-पाठ को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया है.

सुधारगृह का रूप ले रही जेल

जेल प्रशासन का कहना है कि अब कारागार केवल सजा काटने की जगह नहीं, बल्कि कैदियों के सुधार का केंद्र बनते जा रहे हैं. इसी कड़ी में ब्लू ड्रम मर्डर केस की आरोपी मुस्कान का पूजा-पाठ और धार्मिक रुझान इसी बदलाव की मिसाल माना जा रहा है.

यह भी पढ़े: यूक्रेनी ड्रोन हमलों के बाद रूस का बड़ा फैसला, डीजल और पेट्रोल के निर्यात पर लगाया आंशिक प्रतिबंध

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version