राहुल गांधी की प्रयागराज जनसभा पर ओपी राजभर का तंज, बोले- 5 हजार लोग भी नहीं जुटा पाए

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

OP Rajbhar on Rahul Gandhi: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने राहुल गांधी की प्रयागराज जनसभा को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा है. उन्होंने दावा किया कि कई महीनों की तैयारी के बावजूद राहुल गांधी की सभा में उम्मीद के मुताबिक भीड़ नहीं जुट पाई. राजभर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे के दौरान आयोजित जनसभा के बाद यह बयान दिया.

दरअसल, 8 अगस्त 2026 को राहुल गांधी ने प्रयागराज के केपी ग्राउंड में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का आयोजन किया था. इसी कार्यक्रम को लेकर अब ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कई सवाल खड़े किए हैं.

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

रविवार को यूपी सरकार ने मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए तंज कसा. उन्होंने राहुल गांधी और आखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा, ‘राहुल गांधी जी के भाई अखिलेश यादव जी, गुड मॉर्निंग’. उन्होंने अखिलेश यादव की गैर मौजूदगी पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘आप राहुल गांधी के भाई बने घूम रहे हैं लेकिन भाईचारा निभाना नहीं जानते हैं. कुछ तो छोटे भाई का फर्ज निभा लिए होते.’

राहुल गांधी की सभा में समर्थन नहीं मिलने का दावा

ओपी राजभर ने दावा किया कि राहुल गांधी के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं की वह मौजूदगी देखने को नहीं मिली, जिसकी उम्मीद की जा रही थी. उन्होंने कहा कि यह महज चूक नहीं है, बल्कि आगामी चुनावों में सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच चल रही खींचतान का असर है. राजभर के मुताबिक, दोनों दल अपनी-अपनी राजनीतिक हैसियत दिखाने की कोशिश कर रहे हैं.

‘5 हजार की भी भीड़ नहीं जुटा पाए’

ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया कि कांग्रेस करीब तीन महीने से इस कार्यक्रम की तैयारी कर रही थी. उन्होंने कहा कि पूरे प्रयागराज शहर में 20 हजार से ज्यादा झंडे, बैनर और पोस्टर लगाए गए थे. राजभर ने दावा किया कि इतनी तैयारियों के बावजूद कार्यक्रम में केवल चंद हजार लोग ही जुट सके. उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि अखिलेश अपने युवा गुंडों को भेज देंगे तो 20-25 हजार की भीड़ आसानी से जुट जाएगी, लेकिन राहुल गांधी 5 हजार लोग भी नहीं जुटा पाए.

‘बड़का भैया की सभा फ्लॉप हुई’

ओपी राजभर ने अपने बयान में आगे तंज कसते हुए कहा, ‘बड़का भैया की रात के अंधेरे में की गई सभा फ्लॉप हुई और छोटका भैया एसी पीसी ट्विटर से बाहर ही नहीं निकल रहा.’ राजभर का यह बयान ऐसे समय आया है जब उत्तर प्रदेश की राजनीति में सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर खींचतान की चर्चा लगातार बनी हुई है.

सीट बंटवारे को लेकर बढ़ सकती है खींचतान

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, प्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर सामने आया यह विवाद उत्तर प्रदेश में विपक्षी गठबंधन के भीतर चल रही राजनीतिक खींचतान को और बढ़ा सकता है. आगामी चुनावों में सीटों के बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच पहले से ही मतभेद की खबरें सामने आती रही हैं. ऐसे में राहुल गांधी के कार्यक्रम में भीड़ को लेकर ओपी राजभर का हमला दोनों दलों के बीच चल रही राजनीतिक सौदेबाजी को और पेचीदा कर सकता है.

यह भी पढ़े: मथुरा: साधु-संतों का बड़ा ऐलान, छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर होगी कारसेवा

Latest News

Canada: ब्रिटिश कोलंबिया के जंगल में लगी भीषण आग, इमरजेंसी घोषित, हजारों लोगों ने छोड़ा घर

Columbia Fires: कनाडा के पश्चिमी प्रांत ब्रिटिश कोलंबिया में तेजी से जंगल की आग फैल रही है. इसकी वजह...

More Articles Like This

Exit mobile version