कुतुबमीनार से भी 4 गुना ज्यादा ऊंची है यूपी की ये इमारत, 17.5 एकड़ में हो रहा तैयार

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Supernova Building: नोएडा में यमुना नदी के किनारे बन रही यूपी की सबसे ऊंची बिल्डिंग सुपरनोवा एक बार फिर सुर्खियों में है. अभी तक धीमे निर्माण कार्य को लेकर विवादों में रही यह बिल्डिंग इस बार एक युवक की आत्महत्या को लेकर चर्चा में है. दरअसल, खबर है कि एक व्यक्ति ने सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है. 

बता दें कि सुपरनोवा बिल्डिंग यूपी की सबसे बड़ी इमारत है. यह प्रोजेक्ट केवल आवासीय टॉवर नहीं है, बल्कि इसमें लग्जरी विला, ऑफिस, होटल और खुदरा दुकानें भी बन रही हैं. इस प्रोजेक्ट का नक्शा ब्रिटेन की फर्म बेनॉय (Benoy) ने तैयार किया है और पूरे प्रोजेक्ट को 17.5 एकड़ में तैयार किया जाएगा, जिसमें 5 टॉवर बनाए जाने हैं.सुपरटेक बिल्डर द्वारा इस इमारत को कॉमन पोडियम के रूप में डिजाइन किया गया है.

14 साल पहले शुरू हुआ था निर्माण

दरअसल, सुपरनोवा प्रोजेक्ट को साल 2012 में शुरू किया गया था, लेकिन परियोजना बीच में ही अटक गई. इसे बनाने वाली कंपनी सुपरटेक ने काम अधूरा छोड़ दिया, जिसके बाद साल 2024 में दिवालिया प्रक्रिया शुरू होने के बाद इस प्रोजेक्ट पर दोबारा काम शुरू हुआ है. प्रोजेक्ट को फिलहाल कोर्ट की देखरेख में पूरा किया जा रहा है. बता दें कि इस प्रोजेक्ट को बनाने वाली कंपनी पर 1,500 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप था और मामला कोर्ट जाने के बाद कंपनी को दिवालिया घोषित कर दिया गया.

कितनी मंजिल की है यह बिल्डिंग

रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 94 में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग में करीब 80 मंजिल हैं. इसे शुरुआत में सिर्फ 68 मंजिल का बनाया जाना था, जिसमें 59वीं मंजिल से 66वीं मंजिल तक विला बनाए जाने का प्रोजेक्ट है. इस विला की साइज करीब 5,200 वर्गफुट के आसपास है. इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसके बालकनी से यमुना नदी का किनारा साफ दिखाई देता है. इमारत की 46वीं और 58वीं मंजिल पर ऑफिस बनाने का प्रस्ताव है.

कुतुबमीनार से चार गुना है इमारत

बता दें कि सुपरनोवा इमारत की कुल ऊंचाई करीब 300 मीटर है, जबकि कुतुबमीनार की ऊंचाई 72.5 मीटर की है. अर्थात बिल्डिंग की ऊंचाई कुतुबमीनार से चार गुना ज्यादा है. यह यूपी की सबसे ऊंची बिल्डिंग है. यह देश की दूसरी सबसे ऊंची इमारत है. इससे ऊंची इमारत लोखनवाला में बन चुकी है, जो 301 मीटर है. सुपरनोवा में 1बीएचके फ्लैट की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये से शुरू होती है, जो 600 वर्गफुट के आसपास होता है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version