गोरखपुर में एकता यात्रा: ‘भारत माता की जय’ से गूंजा शहर, CM योगी संग निकली पैदल यात्रा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gorakhpur: लौह पुरुष, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह अभियान के अंतर्गत सोमवार को गोरखपुर में ‘एकता यात्रा’ एवं राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक राष्ट्रगान आयोजित किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. नगर निगम परिसर में उन्होंने सामूहिक राष्ट्रगान किया और इसके बाद पैदल यात्रा निकाली गई.

CM Yogi participated in the 150th birth anniversary foot march of Sardar Vallabhbhai Patel in Gorakhpur.

सीएम योगी के नेतृत्व में एकता यात्रा का शुभारंभ

सीएम योगी के नेतृत्व में एकता यात्रा का शुभारंभ आज सुबह 9:30 बजे नगर निगम परिसर के रानी लक्ष्मीबाई पार्क से किया गया. मुख्यमंत्री के मार्गदर्शक वक्तव्य के बाद एकता यात्रा यहां से सरदार पटेल चौक गोलघर काली मंदिर होते हुए गीता वाटिका के पास विशंभर पाठक पार्क पहुंची.

एकता यात्रा में शामिल हुए प्रदेश सरकार के कई मंत्री

इस यात्रा के साथ ही प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए 25 नवंबर तक एकता यात्राओं का शुभारंभ हो जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं. एकता यात्रा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार तैयारियां की थी. इस एकता यात्रा में प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी शामिल हुए.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version