यूपीः सरकारी शिक्षकों के लिए फरमान, योगी सरकार के निर्देश पर ये आदेश जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः योगी सरकार के निर्देश पर यूपी के सरकारी मास्टरों के लिए एक और फरमान जारी किया गया है. प्रदेश में जून और जुलाई के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न बड़ी भर्ती परीक्षाओं के मद्देनजर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों के जिला मुख्यालय छोड़ने पर रोक रहेगी. इस संबंध में कई जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) ने आदेश जारी कर दिए हैं.

इस आदेश के मुताबिक, बेसिक और माध्यमिक शिक्षा से जुड़े शिक्षक, प्रधानाचार्य और शिक्षणेत्तर कर्मचारी गर्मी की छुट्टियों के दौरान भी बिना अनुमति जिले से बाहर नहीं जा सकेंगे. केवल आपात या आवश्यक परिस्थितियों में जिला विद्यालय निरीक्षक की लिखित अनुमति के बाद ही बाहर जाने की अनुमति मिलेगी.

जून-जुलाई में लेखपाल मुख्य परीक्षा, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, बीएड प्रवेश परीक्षा, आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा, राजकीय इंटर कालेज प्रवक्ता भर्ती परीक्षा और यूपीटीईटी सहित आधा दर्जन से अधिक परीक्षाएं प्रस्तावित हैं. इन परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक एवं अन्य जिम्मेदारियों में लगाई जाएगी.

21 मई को लेखपाल मुख्य परीक्षा, 24 मई को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 31 मई को बीएड प्रवेश परीक्षा, तीन से 4 जून को प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा, आठ से 10 जून तक पुलिस भर्ती परीक्षा, 14 जून को जीआईसी प्रवक्ता परीक्षा और 2 से 4 जुलाई तक यूपीटीईटी परीक्षा आयोजित की जाएगी.

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डा. महेंद्र देव ने बताया कि यदि कोई शिक्षक या कर्मचारी बिना अनुमति जिला मुख्यालय छोड़ता है, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी. सभी संबंधित कर्मचारियों को यात्रा से पूर्व लिखित सूचना देना अनिवार्य होगा.

Latest News

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने की भारतीय प्रधानमंत्री की तारीफ,कहा पीएम मोदी के विकास मॉडल को कर रहा कॉपी 

Indonesia: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने जकार्ता में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आयोजित भोज के दौरान...

More Articles Like This

Exit mobile version