UP Weather: यूपी में फिर शुरू होगा बारिश का दौर, सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Up Weather: यूपी में मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है. इसी क्रम में मार्च के आखिरी सप्ताह में मौसम में भारी फेरबदल देखने को मिलेगा. 27 से 29 मार्च के बीच लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना बन रही है.

इधर, मंगलवार को प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़त दर्ज की गई. मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार व बृहस्पतिवार को भी प्रदेश भर में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.

वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 27 मार्च को विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी से बूंदाबांदी की शुरुआत होगी और इसका असर पूर्वी तक पहुंचेगा. वहीं 29 मार्च को सक्रिय हो रहे विक्षोभ की तीव्रता अधिक आंकी जा रही है. इसके असर से पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी. इसके साथ ही तापमान में दोबारा बड़ी गिरावट आएगी.

सबसे गर्म रही बांदा में रात

मंगलवार को 35.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज सर्वाधिक गर्म रहा. वहीं वाराणसी में 35.2 डिग्री और झांसी में 34.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड हुआ. 20.4 डिग्री तापमान के साथ बांदा में सबसे गर्म रात रही.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version