UP Weather Update: यूपी में मौसम हुआ सुहाना, पूर्वांचल में रिमझिम बारिश का अलर्ट

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम में आए दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. प्रदेश में हुए बारिश से मौसम सुहाना हो गया है. जिसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. वहीं अब लोगों को हल्की ठंड का भी एहसास होने लगा है. मौसम विभाग ने आज पूर्वी और पश्चमी यूपी के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. जानिए मौसम का हाल…

जानिए मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में झारखंड में मौसमी दबाव बना हुआ है. जिसका प्रभाव उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है. इसके चलते यूपी के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को भी कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है.

इन जिलों हल्की बारिश
मौसम विभाग ने आज बुधवार को सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर और उसके आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है.

जानिए इन राज्यों के मौसम का हाल
भारत मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी के मुताबिक आगामी 6 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और सिक्किम में 4-6 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम वर्षा होगी.

वहीं अंडमाननिकोबार द्वीप समूह में 4 और 5 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में आगामी 5 अक्टूबर तक हल्की से मध्मय बारिश की संभावना है.

ये भी पढ़ेंः Varanasi Road Accident: वाराणसी में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में 8 की दर्दनाक मौत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version