CM योगी ने बारिश के बीच नमो प्लागथॉन को दिखाई हरी झंडी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Varanasi/Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बारिश के बीच स्वच्छता पखवाड़ा ‘स्वच्छता ही सेवा’ का शुभारंभ किया. इसके तहत सीएम योगी ने नमो प्लॉगथान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. सीएम ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता वॉलिंटियर्स को भी रवाना किया.

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता पखवाड़ा ‘स्वच्छता ही सेवा’ का किया शुभारंभ

‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के शिल्पकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिवस पर यह आयोजन किया गया. सीएम योगी ने स्वच्छता का संदेश देते हुए झोला व ‘स्वच्छता ही सेवा’ टी-शर्ट भी लोगों को भेंट किया.
नमो प्लॉगथान के तहत सैकड़ों वॉलिंटियर्स जोरदार बारिश के बीच जुबां पर ‘भारत मां की जय, वंदे मातरम और हाथों में छाता लिए’ रैली में शामिल हुए. इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री रवींद्र जायसवाल, महापौर अशोक तिवारी, विधायक नीलकंठ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या आदि शामिल हुए.

यह भी पढ़े: Firozabad Blast: पटाखा गोदाम विस्फोट, 5 की मौत, 11 घायल, घंटों चला बचाव अभियान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version