UP News: “20 मिनट्स नेबरहुड” अवधारणा पर बसने जा रही हरहुआ में वर्ल्ड सिटी एक्सपो

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
UP News: काशी में एक ऐसा शहर बसने जा रहा है, जहां 20 मिनट की दूरी के अंदर हर जरूरत पूरी होगी. “20 मिनट्स नेबरहुड” अवधारणा पर वाराणसी शहर से महज कुछ दूर हरहुआ में वल्र्ड सिटी एक्सपो बसने जा रही है. 193 हेक्टेयर में बसाई जाने वाली इस अत्याधुनिक टाउनशिप में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, खेल, रोजमर्रा व जीवन से जुड़ी सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. “20 मिनट्स नेबरहुड” के कॉन्सेप्ट पर बसने वाले इस टाउनशिप में पर्यावरण संरक्षण से काफी लाभ मिलेगा. वर्ल्ड सिटी एक्सपो हरहुआ को विकसित करने की लागत लगभग 2772 करोड़ है. वाराणसी के विकास का मॉडल आज पूरी दुनिया को आकर्षित कर रहा है.
काशी अपनी पुरातन काया को कायम रखते हुए हर मूलभूत ढांचा को मजबूत करने के साथ हर क्षेत्र में नया आयाम बना रही है. वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बताया कि हरहुआ में वर्ल्ड सिटी एक्स्पो के लिए काम चल रहा है. इसमें “20 मिनट नेबरहुड” के शहरी नियोजन की अवधारणा पर टाउनशिप विकसित किया जाएगा. जहां लोग 20 मिनट में पैदल, साइकिल या इलेक्ट्रिक व्हीकल से यात्रा करके प्रमुख सुविधाओं तक पहुंच सकेंगे.  यहां कार्यालय, दुकानें, रेस्तरां खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, मनोरंजन जैसी सुविधाएं सहजता से प्राप्त होंगी.
शहरीकरण की इस योजना में टाउनशिप को बनाने में कॉम्पैक्ट सिटी की भावना को भी ध्यान में रख कर तैयार किया जा रहा है. वीडीए के उपाध्यक्ष ने बताया कि “20 मिनट नेबरहुड” योजना को मूर्त रूप देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जायेगा, जिसमें फुटपाथ पर चलने के लिए अच्छी सुविधा, ई-बाइक और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा. ई बसों की सुगम व्यवस्था, नगर नियोजन के इस प्रयास से गाड़ियों की आवश्यकता कम हो जाती है. वाहनों पर निर्भरता कम होने से कार्बन उत्सर्जन और वायु प्रदूषण को कम किया जा सकता है, जिससे पर्यवारण संरक्षण में भी मदद मिलेगी.
ये भी पढ़े: बाॅन्ड का डेटा EC ने वेबसाइट पर किया अपलोड, फ्यूचर गेमिंग ने दिया सबसे अधिक डोनेशन!
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version