Sushma Swaraj की पुण्यतिथि आज, BJP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sushma Swaraj Death Anniversary: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिवंगत नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की छठी पुण्यतिथि पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. नेताओं ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सुषमा जी के योगदान को याद किया और उनके जीवन को प्रेरणादायी बताया.

नितिन गडकरी ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सुषमा स्वराज का विनम्र अभिवादन करते हुए कहा कि वह भाजपा की वरिष्ठ नेता और पद्म विभूषण से सम्मानित थीं. उनकी स्मृति को नमन करते हुए गडकरी ने उनके कार्यों को याद किया.

पीयूष गोयल ने सुषमा स्वराज को किया याद

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सुषमा स्वराज को उनकी ओजस्वी वाणी, ज्ञान और मधुर स्वभाव के लिए याद किया. उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज ने भारतीय राजनीति में उच्च मानदंड स्थापित किए, जो हमेशा याद रहेंगे. उनकी निष्ठा, स्पष्टता और राष्ट्र प्रथम की भावना हर भारतीय के लिए प्रेरणा है.

अमित शाह ने किया नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुषमा स्वराज को ओजस्वी वक्ता और प्रभावशाली नेता बताया. उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज का जीवन लोक कल्याण और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित था. विदेश मंत्री के रूप में उन्होंने विदेशों में बसे भारतीयों की मदद की और अपने कार्यों से हमेशा याद की जाएंगी.

जेपी नड्डा ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने (Sushma Swaraj Death Anniversary) सुषमा स्वराज को सौम्यता और सादगी की मिसाल बताते हुए श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज ने राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत के साथ अपना जीवन देश सेवा में समर्पित किया. संगठन के विस्तार और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान प्रेरणादायी है.

शिवराज सिंह चौहान ने किया याद

केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुषमा स्वराज को अपनी ‘श्रद्धेय दीदी’ कहकर याद किया. उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज के जाने के छह साल बाद भी उनकी मौजूदगी महसूस होती है. उनके व्यवहार में मां की ममता और बहन का प्यार झलकता था. वह अपने कार्यों और विचारों से हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगी. उन्होंने उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प दोहराया.

ये भी पढ़ें- आज कोर्ट में पेश होंगे राहुल गांधी, अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का आरोप

Latest News

दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली! AQI 179 से उछलकर 227 पर पहुंचा, सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

Delhi Air Pollution: दिल्ली में सर्दियों की आहट के साथ ही वायु प्रदूषण का असर दिखने लगा है. बुधवार,...

More Articles Like This

Exit mobile version