मासूम बच्ची को दी खौफनाक सजा, ड्रम में मिली लाश, थप्पड़ के बदले में बुझा दिया घर का चिराग!

Agra: आगरा के ताजगंज इलाके में दो दिन बाद लापता 8 साल की नन्हीं बच्ची का शव किराएदार के कमरे में मिला. पुलिस की मौजूदगी में रात के अंधेरे में यह वाकया देखकर हर कोई दंग रह गया. हत्यारे ने पहचान छुपाने और लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसे आटे के ड्रम में छिपा रखा था. ऐसी रूहकपा देने वाली खबर ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है.

मासूम बेटी को मौत के घाट उतारा

सवाल यही है कि महज एक थप्पड़ का बदला लेने के लिए वह शख्स इतना गिर गया कि उसने अपने ही मकान मालिक की मासूम बेटी को मौत के घाट उतार दिया. दरअसल, सिद्धार्थनगर गोबर चौकी के रहने वाले जूता कारोबारी दिनेश कुमार की बेटी दोपहर के वक्त अचानक गायब हो गई थी. घरवाले उसे हर जगह तलाशते रहे लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा.

घर के अंदर ही घूम गई शक की सुई

जब पुलिस ने घर के बाहर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली तो तस्वीर साफ हुई कि बच्ची दुकान से सामान लेकर घर के अंदर तो गई, पर बाहर नहीं निकली. शक की सुई घर के अंदर ही घूम गई. रात करीब 11 बजे जब डॉग स्क्वायड की मदद से घर के ऊपरी हिस्से में रहने वाले किराएदार सुनील के कमरे की तलाशी ली गई तो वहां रखे आटे के ड्रम के अंदर बच्ची की लाश बरामद हुई.

वारदात के पीछे की वजह पुरानी रंजिश

इस खौफनाक वारदात के पीछे की वजह 5 महीने पुरानी एक रंजिश बताई जा रही है. किराया न देने पर दिनेश ने सुनील के कमरे में ताला लगा दिया था, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था. उस दौरान दिनेश के भाई ने सुनील को एक थप्पड़ जड़ दिया था. अपमानित महसूस कर रहे सुनील ने तब अंजाम भुगतने की धमकी दी थी लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वह एक मासूम की जान लेकर अपना बदला पूरा करेगा.

इसे भी पढ़ें. 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये बड़े नियम: इनकम टैक्स से लेकर रेलवे तक, जानिए आपकी जेब पर कितना असर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version