देशभर में होली की धूम…, CM योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी देशवासियों को बधाई

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Holi 2026: देशभर में धूमधाम से होली मनाई जा रही है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने होली की बधाई दी.

सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “रंग, उमंग और सामाजिक समरसता के पावन पर्व होली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि यह पावन रंगोत्सव आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं नई ऊर्जा व नया उत्साह लेकर आए.”

सीएम रेखा गुप्ता ने दी बधाई Holi 2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “रंगों के महापर्व होली की आप सभी दिल्लीवासियों को हार्दिक बधाई और ढेरों मंगलकामनाएं. प्रार्थना है कि उत्सव का यह पावन पर्व आपके जीवन को सुख, शांति और समृद्धि के इंद्रधनुषी रंगों से भर दे. उमंग और उल्लास का यह त्योहार हमारे समाज में आपसी प्रेम, विश्वास और सद्भाव की मिठास को और बढ़ाए. प्रेम और भाईचारे के इस अवसर पर हर चेहरा मुस्कान से खिला रहे और हर घर खुशियों की सुगंध से महकता रहे.”

डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “उत्साह, उमंग और समरसता के पावन पर्व होली की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मेरी कामना है कि यह उत्सव हर आंगन में सुख, शांति व समृद्धि के नए-नए रंग बिखेरे. समाज में सद्भाव, सकारात्मकता और एकता के रंग सदा चटक रहें.”

नायब सिंह सैनी ने दी बधाई

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “रंगों के पावन पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! यह उत्सव प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है, जो हमें सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. भगवान महादेव से कामना है कि आप सभी जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा के रंग सदा खिलते रहें.”

नीतीश कुमार ने दी शुभकामनाएं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “रंगों के त्योहार होली की बधाई एवं शुभकामनाएं. होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है. होली का यह पवित्र त्योहार राज्यवासियों के जीवन में खुशियों के नए रंग लेकर आए. यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है. होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाएं.”

हिंदू धर्म के सबसे प्रतीक्षित त्योहारों में से एक है होली

रंगों का त्योहार, होली, हिंदू धर्म के सबसे प्रतीक्षित त्योहारों में से एक है, जिसे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है. रंगवाली होली, बड़ी होली और धुलंडी के नाम से भी जाना जाने वाला यह जीवंत त्योहार वसंत ऋतु के आगमन और शीत ऋतु की समाप्ति का प्रतीक है.

ये भी पढ़ें- होली के जश्न में डूबा देश, राष्ट्रपति मुर्मू, PM Modi समेत कई नेताओं ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version