वसुंधरा राजे ने परिवार के साथ की PM Modi से मुलाकात, पोते विनायक की राजनीति में संभावित एंट्री पर चर्चा

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vasundhara Raje: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनका परिवार सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से म‍िलने पहुंचा. इस दौरान राजे के साथ उनके पर‍िवार के सदस्‍य भी मौजूद रहे. इस मुलाकात के बाद स‍ियासी गल‍ियारों में हलचल शुरू हो गई है.

मुलाकात की फोटो हो रही वायरल Vasundhara Raje

पीएम मोदी के साथ वसुंधरा राजे और उनके परिवार की मुलाकात को वैसे तो शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है, लेक‍िन सियासी गलियारों में इस बैठक की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. मुलाकात के फोटो काफी वायरल हो रहे हैं. वसुंधरा राजे के पोते विनायक प्रताप सिंह साल 2023 के विधानसभा चुनाव में चर्चाओं में आए थे. विनायक ने साल 2023 में पहली बार मतदान किया था. वहीं, वह अपनी दादी के चुनावी कैंपेन में भी कुछ स्थानों पर नजर आए थे.

ये भी पढ़ें- Bharat Express Conclave: विकसित भारत 2047 का आधार है ‘सनातन जागृति’, प्रो. पवन सिन्हा बोले- सॉफ्ट पावर से विश्व गुरु बनेगा भारत

अपनी बॉडी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं विनायक

आपको बता दें कि विनायक प्रताप सिंह अपनी बॉडी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं और वह इसे लेकर एक यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं. मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी विनायक से काफी खास बातचीत करते दिखे. माना जा रहा है कि विनायक प्रताप सिंह अपनी दादी वसुंधरा राजे की विरासत की राजनीति को आगे बढ़ाने का काम कर सकते हैं. चर्चा हो रही है क‍ि व‍िनायक राजनीति में जल्द ही एंट्री कर सकते हैं.

दिल्ली से कानून की पढ़ाई कर रहे

बता दें, विनायक प्रताप सिंह फिटनेस को लेकर काफी सजग और जागरूक हैं; वह जिमिंग के साथ-साथ ओपन एक्सरसाइज पर ज्यादा ध्यान देते हैं. विनायक दिल्ली से कानून की पढ़ाई कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ‘सुपर मैनेजमेंट’: 11 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट 5 हजार करोड़ में कैसे हुआ पूरा? भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव में नितिन गडकरी ने बताया किस्सा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version