Weather Update: 14 अगस्त को 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM तक चलेंगी तेज हवाएं, जानें अपने शहर का हाल

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update: देश के कई हिस्सों में मानसून ने एक बार फिर अपना असर तेज कर दिया है. आसमान में घने बादल, तेज हवाएं और लगातार हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है. उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक कई इलाकों में झमाझम बारिश का दौर जारी है. इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 14 अगस्त को देश के करीब 14 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है. ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले अपने इलाके के मौसम का हाल जानना बेहद जरूरी है.

क्यों बदला है मौसम का मिजाज?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्रों में बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मौसम में इस बदलाव की प्रमुख वजह है. इसके प्रभाव से मैदानी इलाकों में जहां बारिश का दौर तेज हुआ है, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भी मौसम ने चिंता बढ़ा दी है. खास तौर पर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है. समुद्री इलाकों में ऊंची लहरों को देखते हुए मछुआरों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट?

IMD के अलर्ट के मुताबिक, आज देश के करीब 14 राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना है. कई जगहों पर भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और आंधी-तूफान देखने को मिल सकता है.

  • दिल्ली-NCR: राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहने के साथ झमाझम बारिश की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
  • उत्तर प्रदेश: नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, आगरा और गोरखपुर समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश के आसार हैं. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.
  • बिहार: पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और पूर्णिया समेत कई जिलों में आसमान में काले बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है.
  • मध्य प्रदेश: भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन समेत कई जिलों में तूफानी बारिश देखने को मिल सकती है. यहां तेज हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है.
  • राजस्थान: जयपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और जोधपुर समेत कई इलाकों में भारी से भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम खराब रहने की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी के साथ आवागमन करने की सलाह दी गई है.
  • हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड: पहाड़ी राज्यों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. मनाली, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, नैनीताल, हरिद्वार और ऋषिकेश जैसे पर्यटन स्थलों और मैदानी इलाकों से सटे क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का खतरा बना हुआ है.

बारिश और आंधी के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि आंधी-तूफान और भारी बारिश के दौरान बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलने से बचें. अगर सफर करना जरूरी है तो निकलने से पहले अपने इलाके का ताजा मौसम अपडेट जरूर चेक कर लें. इससे खराब मौसम के कारण रास्ते में फंसने या किसी अनहोनी की स्थिति से बचने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़े: LPG Rate Today on August 14, 2026: घरेलू LPG के दाम स्थिर, कमर्शियल सिलेंडर में भी बदलाव नहीं, जानें आपके शहर का रेट

Latest News

Sensex Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, इन शेयरों में आई गिरावट

Sensex Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ. दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version