Bengal CM Oath: सुवेंदु कैबिनेट में जातिगत समीकरणों को भी साधने की कोशिश, जानें मंत्री बनने वाले पांचों नेता कौन हैं?

Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बंगाल के पहले भाजपाई मुख्‍यमंत्री बन गए हैं. राज्‍यपाल आरएन रवि ने उन्‍हें सीएम पद की शपथ दिलाई. इस मौके पर पीएम मोदी, अमित शाह, नितिन नवीन, योगी आदित्‍यनाथ समेत कई दिग्‍गज मंच पर मौजूद रहे. सुवेंदु अधिकारी के साथ पांच अन्‍य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. गवर्नर आरएन रवि ने इन सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम व टुडूनिसिथ प्रमाणिक शामिल हैं.

पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद लिया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें गले लगाकर उनकी पीठ थपथपाई और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं. पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के साथ क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश भी साफ नजर आ रही है. बीजेपी ने कैबिनेट में विभिन्न समुदायों और क्षेत्रों के प्रभावशाली नेताओं को जगह देकर व्यापक राजनीतिक संदेश देने का प्रयास किया है.

सुवेंदु अधिकारी ब्राह्मण जाति से आते हैं. वहीं, दिलीप घोष ओबीसी, अग्निमित्रा पॉल कायस्‍थ, अशोक कीर्तनिया मतुआ, क्षुदीराम टुडू आदिवासी और निसिथ प्रमाणिक राजबंशी समुदाय से ताल्‍लुक रखते हैं. बोंगांव नॉर्थ से विधायक अशोक कीर्तनिया को मंत्रिमंडल में शामिल कर पार्टी ने मतुआ और नामशूद्र समुदाय के महत्व को रेखांकित किया है. वहीं, जंगलमहल क्षेत्र के प्रमुख आदिवासी नेता क्षुदिराम टुडू को जगह देकर संथाल और अन्य जनजातीय समुदायों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है.

उत्तर बंगाल के प्रभावशाली नेता और पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक की मौजूदगी से कूचबिहार समेत पूरे उत्तर बंगाल पर पार्टी का फोकस स्पष्ट होता है. दूसरी ओर आसनसोल साउथ से विधायक और बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल को शामिल कर महिला नेतृत्व और शहरी प्रतिनिधित्व को महत्व दिया गया है. बीजेपी का यह संतुलन साधने वाला कदम आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें. Suvendu Adhikari Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री बनें शुभेंदु अधिकारी, इन 5 मंत्रियों ने भी ली शपथ

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version