Bengal CM Oath: PM मोदी पहुंचे परेड ग्राउंड, थोड़ी ही देर में CM पद की शपथ लेंगे सुवेंदु अधिकारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Bengal CM Oath: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता आज इतिहास का साक्षी बनने जा रहा है. आजादी के बाद बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. सुवेंदु अधिकारी कुछ ही देर में मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता पहुंच चुके हैं. इसके अलावा कई राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री और मंत्री भी कोलकाता में मौजूद हैं. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

संभावित मंत्रियों को फोन के जरिए दी गई सूचना  

शुभेंदु अधिकारी के साथ आज कई अन्य विधायक भी मंत्री पद की गोपनीयता की शपथ लेंगे. खबर है कि संभावित मंत्रियों को फोन के जरिए सूचना दे दी गई है. चर्चा है कि दिग्गज नेता दिलीप घोष भी कैबिनेट का हिस्सा हो सकते हैं. राजभवन और शुभेंदु अधिकारी के आवास के बाहर सुरक्षा का घेरा बढ़ा दिया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे. शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए एनडीए (NDA) के कई बड़े चेहरे कोलकाता पहुंच चुके हैं.

विकास कार्यों को गति देने की तैयारी भी शुरू

नई सरकार के शपथ लेते ही बंगाल में विकास कार्यों को गति देने की तैयारी भी शुरू हो गई है. केंद्र सरकार ने उन सभी प्रोजेक्ट्स की लिस्ट मांगी है जो पिछले 12 सालों से ममता बनर्जी सरकार के समय लंबित या अटके हुए थे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इन रुकी हुई योजनाओं को ट्रैक पर लाने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. मकसद यह है कि केंद्र की योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द बंगाल की जनता तक पहुंचे.

चुनाव के नतीजों ने पूरे देश को चौंकाया

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने पूरे देश को चौंका दिया है. राज्य में पिछले 15 सालों से काबिज ममता बनर्जी की टीएमसी (TMC) सरकार का अंत हो गया है और भारतीय जनता पार्टी ने दो-तिहाई बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है.

इसे भी पढ़ें. West Bengal CM: शुभेंदु अधिकारी के मंत्रिमंडल में और कौन-कौन नेता शामिल? सामने आई लिस्ट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version