Himachal Politics: कांग्रेस के 6 बागी विधायक BJP में शामिल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Himachal Politics: अयोग्य ठहराए गए कांग्रेस के 6 बागी विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं. भाजपा में शामिल विधायकों में राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा शामिल हैं. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की मौजूदगी में सभी भाजपा में शामिल हुए. राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन भी मौजूद रहे. बताया जा रहा है कि अयोग्य ठहराए इन विधायकों की गुरुवार रात भाजपा हाईकमान के साथ हुई बैठक में इस पर सहमति बनी थी. बैठक में राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल मौजूद रहे. बागी विधायकों ने भाजपा से बातचीत के लिए राणा को अधिकृत किया.

पार्टी सूत्रों के माने तो मुलाकात में अयोग्य घोषित विधायकों की सुप्रीम कोर्ट में याचिका वापसी, भाजपा में ज्वाइनिंग और भविष्य की सियासत को लेकर गहन चर्चा हुई. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी जल्द लोकसभा चुनाव के लिए कांगड़ा व मंडी और विधानसभा उपचुनाव के लिए 6 प्रत्याशी घोषित कर सकती है.

इस बारे में राजेंद्र राणा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई मुलाकात के बाद सबकुछ तय हो गया. विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका वापस लेने में कोई कानूनी अड़चन नहीं है. वहीं, तीन निर्दलियों के भी जल्द बीजेपी का दामन थामने के आसार हैं. जयराम ठाकुर निर्दलियों को लेकर नई दिल्ली गए थे. आज शाम 7 बजे सभी शिमला लाए जाएंगे, भाजपा की ऐसी योजना है. जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के 6 बागी और तीन निर्दलीय विधायक पीटरहॉफ शिमला पहुंचाए जाएंगे.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version