SL vs PAK: श्रीलंका दौरे के लिए Pakistan टीम का ऐलान, एक साल बाद इस खूंखार गेंदबाज की हुई वापसी

SL vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान की 16 सदस्य वाली टीम का एलान कर दिया है. इस सीरीज के लिए पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की टेस्ट टीम में वापसी हुई है. इसके अलावा टीम में 2 अनकैप्ड बल्लेबाज मोहम्मद हुरैरा और ऑलराउंडर आमिर जमाल को भी शामिल किया गया है.

बता दें कि आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 (ICC World Test Championship 202) से 2025 की साइकल में ये पाकिस्तान (Pakistan) की पहली टेस्ट सीरीज होगी. अपने श्रीलंका दौरे के लिए पाकिस्तान की टीम 9 जुलाई को रवाना होगी. दरअसल पाकिस्‍तान की टीम ने आखिरी बार वर्ष 2015 में श्रीलंका का दौरा किया था. उस समय 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्‍तान ने 2-1 से जीत दर्ज की थी. ऐसे में आठ साल बाद श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने को लेकर पाकिस्तान काफी उत्सुक है.

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (उप-कप्तान और विकेटकीपर), अबरार अहमद, हसन अली, इमाम-उल-हक, आमेर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, नसीम शाह, नोमान अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद नवाज, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), सऊद शकील, सलमान अली आगा, शाहीन शाह शान मसूद, अफरीदी.

बता दें, पाकिस्तान टीम की टीम में 4 स्पिनर्स, 4 तेज गेंदबाज, 6 स्पेशल लिस्ट बैटर और 2 कीपर बैटर शामिल है. इनमें से शाहीन अफरीदी टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट का आकंड़ा छूने से महज एक कदम दूर है. उन्‍होंने 3 दिसंबर, 2018 को डेब्यू किया था और 23 साल की उम्र में अब तक कई उपलब्धियां हासिल कर ली है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version