Tech News: वीवो ने अपना नया स्मार्टफोन V60 Lite 4G लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी ने पिछले साल सितंबर 2025 में आए मॉडल के अपडेटेड वर्जन के रूप में पेश किया है. इस बार फोन में नया Snapdragon 6s Gen 2 4G प्रोसेसर दिया गया है, जो पहले इस्तेमाल हुए Snapdragon 685 चिपसेट की जगह लेता है.
अन्य स्पेसिफिकेशन्स काफी हद तक पुराने मॉडल जैसे ही रखे गए हैं. कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है. यह स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित Funtouch OS 15 के साथ आता है और इसमें बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है.
Vivo V60 Lite 4G (2026) के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वीवो के इस फोन में 6.77-इंच का फुल-HD+ (2392 × 1080 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक सपोर्ट करता है। साथ ही फोन में 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसके साथ ही फोन में स्नैपड्रैगन 6s Gen 2 4G चिपसेट मिल रहा है। डिवाइस में 8GB LPDDR4x रैम और 256GB UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलत है।
Vivo V60 Lite 4G (2026) के कैमरा फीचर्स
कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है. फोन में 8GB तक वर्चुअल (एक्सटेंडेड) रैम का सपोर्ट भी मौजूद है. यह डिवाइस Android 15 पर आधारित Funtouch OS 15 पर काम करता है.
बैटरी, कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी
फोन में पावर के लिए 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, Wi-Fi, GPS, OTG, ब्लूटूथ और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. सुरक्षा के लिहाज से डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.
यह भी पढ़े: CBSE Board Exam 2026: परीक्षा से एक रात पहले भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां, वरना नंबर पर पड़ेगा असर

