बीच सड़क पर गर्भवती पत्नी को दिया तीन तलाक, पिटाई से गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत

Banda Crime News: उत्तर प्रदेश के बांदा से एक हैरान कर देने वाला तीन तलाक (triple talaq case) का मामला सामने आया है. जनपद में एक दहेज लोभी पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को बीच सड़क पर तीन तलाक दे दिया. इस मामले में बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी से दहेज की मांग कर रहा था. इतना ही नहीं उसने अपनी पत्नी की दहेज के लिए पिटाई भी थी जिस वजह से गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई.

पीड़िता ने शिकायत कराई दर्ज
इस पूरे मामले में पीड़िती ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया. पूरे प्रकरण पर थाना प्रभारी मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर पति और उसके परिवार के खिलाफ तीन तलाक अधिनियम, दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास के साथ अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है और जांच की जा रही है.

2020 में हुआ था दोनों का निकाह
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी और पीड़िता का निकाह नवंबर 2020 में हुआ था. इस पूरे मामले में पीड़िता का कहना है कि शादी के समय ही उसके पिता ने ससुराल वालों को क्षमता से ज्यादा दहेज दिया था. बावजूद इसके पति और उसका परिवार हमेशा और दहेज की डिमांड करता रहा. कुछ दिनों पहले पति, सास और ननद ने दो लाख रुपए दहेज के तौर पर लिए थे.

दूसरी शादी की तैयारी में पति
पुलिस को दी गई जानकारी में पीड़िता ने बताया कि उसके ससुराल वाले पति की दूसरी शादी कराना चाहते थे. ससुरालियों के शारीरिक शोषण की वजह से उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत भी हो गई. पूरे मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version