Bihar: ट्रेन के पहिए से अचानक निकलने लगा धुआं, लोगों की थम गई सांसे, रेलवे ने इसके पीछे की बताई वजह

Must Read

Bihar: हाल ही में ओडिसा के बालासोर हादसे में करीब 300 लोगों की जान गई थी. इस हादसे में करीब 1100 लोग घायल हुए थे. अब जैसे ही रेलवे मे किसी गड़बड़ी को लेकर खबर आती है लोगों की रुह कांप जाती है. ऐसा ही एक मामला आया है बिहार के भागलपुर से. यहां पर एक ट्रेन के पहिए से अचानक धुआ निकलने लगा जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया.

यह भी पढ़ें- ट्रोलिंग के बाद Manoj Muntashir Shukla ने दिया जवाब, ‘समय की मांग के अनुसार लिखे गए डायलॉग, कुछ भी अभद्र नहीं’

दरअसल सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर मालदा किउल इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के एक बोगी के चक्के से अचानक धुंआ निकलने लगा जिससे वहां पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया.आनन फानन में स्टेशन पर मौजूद रेलवे कर्मियों को जानकारी दी गई. इसके बाद जल्दी जल्दी यात्रियों को बोगी से बाहर निकाला गया. और अग्निशामक यंत्र से धुंए पर काबू पाया गया. इसके बाद यात्रियों ने चैन की सांस ली. पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है.

इस पूरे घटनाक्रम पर रेलवे का बयान सामने आया है. रेलवे ने कहा कि किसी प्रकार की कोई आग नहीं लगी थी. मालदा किउल इंटरसिटी ट्रेन की बोगी संख्या 193427 के चक्के के पास से अचानत तेज धुंआ निकलते देखा गया. ब्रेक बाइंडिंग में से निकल रहा था. घटना सुबह के 11 बजकर 14 मिनट की बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें- Water Cooling Tips: आपके मटके में पानी नहीं हो रहा ठंडा तो करें तुरंत ये उपाय, भूल जाएंगे फ्रीज का प्रयोग

Latest News

Navratri 2026 Ashtami Date: कब है नवरात्रि की अष्टमी और नवमी? जानिए सही तिथि व शुभ मुहूर्त

Navratri 2026 Ashtami Date: शारदीय नवरात्रि का महापर्व चल रहा है. मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण...

More Articles Like This