Taxi Driver Viral Video: विदेशी महिला पर्यटक के साथ टैक्सी ड्राइवर की ऐसी हरकत, आप कहेंगे… छी

Must Read

Jaipur News: पिंक सिटी जयपुर से शर्मनाक करतूत की खबर सामने आई है. दरअसल, यहां पर एक टैक्सी ड्राइवर एक विदेशी महिला को गलत तरीक से छूते हुए दिखाई दे रहा है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है. दरअसल, जिस होटल में महिला रुकी हुई थी वहां से वापस लौटते वक्त एक टैक्सी ड्राइवर महिला का पीछा करने लगा. इसके बाद पैदल जा रही विदेशी महिला के गले में हाथ डालकर अश्लील हरकत करने लगा. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा.

यह भी पढ़ें- Hathras Roadways Bus Viral Video: बस में युवती संग रंगरलियां मनाने वाले कंडक्टर की गई नौकरी

एक्शन में पुलिस

पूरे घटना पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया. इसके बाद विधायकपुरी थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया. पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है. आरोपी टैक्सी ड्राइवर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है. पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि जिस विदेशी पर्यटक को टैक्सी ड्राइवर के साथ चलते देखा जा रहा है, उससे अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है. जल्द उसको ढूंढ निकाला जाएगा.

यह भी पढ़ें- Monsoon Update: IMD की चेतावनी, देश के इन राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

ऐसे लोग देश कर रहे बदनाम

इस पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं इस मामले में पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने लिखा, ”अभी यह वीडियो देखने को मिला. इसमें यह आदमी एक विदेशी पर्यटक को गलत तरीके से छूते हुए देखा जा सकता है. यह बेहद शर्मनाक है. कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान पुलिस को टैग किया जा रहा है. इन घटनाओं से देश का नाम बदनाम हो रहा है.”

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This