Uniform Civil Code: पहली बार UCC पर बोले पीएम मोदी, एक घर में दो कानून कैसे?

PM Modi Bhopal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश के दौरे पर थे. यहां पर पीएम मोदी ने दो कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. सबसे पहले पीएम मोदी ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 5 वंदेभारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. पीएम मोदी इसके बाद भोपाल में ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे. यहां पर पीएम मोदी ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. पीएम ने इस दौरान पहली बार देश में चल रहे समान आचार संहिता पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि एक ही घर में दो कानून कैसे हो सकते हैं. पीएम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी बार बार कहता है कि देश में समान नागरिक संहिता लागू करो.

यह भी पढ़ें- Amarnath Yatra: यात्रा में शामिल होने वालों के लिए सरकार ने जारी की एडवाईजरी, दर्शन के लिए जान लें नियम

समान नागरिक संहिता पर देश को भड़काया जा रहा
पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि आज देश के विभिन्न कोनों मे लोगों को यूसीसी के नाम पर भड़काया जा रहा है. देश को दो कानूनों पर कैसे चलाया जा सकता है? कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि विपक्ष का काम बस वोट बैंक की राजनीति करना है. इस कार्यक्रम में तीन तलाक पर बात करते हुए पीएम ने कहा कि आज के समय में जो भी तीन तलाक के पक्ष में बात करता है वो मुस्लिम बहन बेटियों के साथ अन्याय करता है. उन्होंने कहा कि तीन तलाक की कुप्रथा से न केवल बेटियों का नुकसान होता था बल्कि कई परिवार तबाह हो जाते थे. इस कानून के आने बाद से कई परिवार तबाह होने से बचे हैं.

बीजेपी के कार्यकर्ता AC में नहीं रहते
पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब देश की आजादी को 100 साल हो उस वक्त देश विकसित देशों का श्रेणी में आना चाहिए. उन्होंने कहा कि ये तभी संभव है जब देश का गांव मजबूत होगा. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2047 से पहले अपने कार्यक्षेत्र को विकसित बनाना है. कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी का कार्यकर्ता वो नहीं जो एसी में बैठकर पार्टियां चलाते हैं. कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर खुद को खपाने वालों मे से एक हैं. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि सरकार की योजनाओं का लाभ उनको मिले जो उसके वास्विक पात्र हैं.

पीएम ने विपक्ष की मीटिंग को लेकर उन्होंने कहा कि देश में घोटालेबाजों पर आज कानून का डंडा चल रहा है. यही कारण है कि सभी दल एक साथ मिलकर जुगलबंदी कर रहे हैं. उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि इनका वादा है कि सरकार बनते ही 20 लाख करोड़ का घोटाला करेंगे जबकि बीजेपी की गारंटी है कि घोटाला करने वालों पर कार्रवाई तय है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version