‘मुझे फंसाने के लिए रची गई थी गहरी साजिश!’ एपस्टीन के साथ संबंध के आरोपों को ट्रंप ने किया खारिज

Must Read

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मेरे जेफ्री एपस्टीन के साथ कोई संबंध नहीं थे. मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश रची गई थी. उन्होने प्रसिद्ध लेखक माइकल वोल्फ और एपस्टीन के बीच गठजोड़ का भी आरोप लगाया है. ट्रंप ने एक बार फिर उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें उन्हें कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जोड़ा जा रहा था. ट्रंप का बयान पुराने विवाद पर अपनी स्थिति साफ करने की एक कोशिश है.

रची गई थी राजनीतिक साजिश

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक लंबी पोस्ट लिखकर न केवल खुद का बचाव किया बल्कि विपक्षी डेमोक्रेट्स और उनके चंदा देने वालों (Donors) पर ही पलटवार किया है. ट्रंप का दावा है कि न्याय विभाग (Department of Justice) से मिली नई जानकारी यह साबित करती है कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश रची गई थी. ट्रंप ने प्रसिद्ध लेखक माइकल वोल्फ और एपस्टीन के बीच गठजोड़ का आरोप लगाया है.

राष्ट्रपति छवि को नुकसान पहुंचाने की योजना

ट्रंप के अनुसार इन दोनों ने मिलकर उनकी राष्ट्रपति छवि और कार्यकाल को नुकसान पहुंचाने की योजना बनाई थी. ट्रंप ने माइकल वोल्फ को “स्लीजबैग” (घटिया इंसान) और झूठा करार देते हुए कहा कि एपस्टीन के साथ उनकी कभी कोई दोस्ती नहीं थी. एपस्टीन के निजी द्वीप (Private Island) को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जाते रहे हैं कि वहां कई रसूखदार हस्तियां जाती थीं.

कभी भी एपस्टीन के निजी द्वीप पर नहीं गए

ट्रंप ने जोर देकर कहा कि वह कभी भी एपस्टीन के उस निजी द्वीप पर नहीं गए. उन्होंने आरोप लगाया कि असल में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता और उनके डोनर्स वहां जाते थे जबकि उंगली उन पर उठाई जा रही है. जेफ्री एपस्टीन एक अमेरिकी अरबपति था जिसे नाबालिग लड़कियों की तस्करी और यौन शोषण के आरोप में सजा सुनाई गई थी. 2019 में जेल में उसकी संदिग्ध मौत हो गई थी. इस केस में दुनिया भर के कई बड़े राजनेताओं और हस्तियों के नाम उछलते रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. World Cup से पहले तिलक वर्मा की जोरदार वापसी! प्लेइंग इलेवन का बदला समीकरण, जानिए किस खिलाड़ी की छुट्टी तय ?

Latest News

UP बनेगा ग्लोबल AI हब! MLA राजेश्वर सिंह ने CM Yogi को दिया ‘डिजिटल एजुकेशन मिशन’ का मेगा प्लान

Lucknow: सरोजिनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश के स्कूलों...

More Articles Like This