अमेरिका का बड़ा दावा- सिख अलगाववादी निज्जर हत्या की लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने ही रची साजिश

Washington: अमेरिका ने भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके सहयोगी सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पर कनाडा में सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. लॉस एंजिलिस की एक संघीय अदालत में मंगलवार को पेश आरोप-पत्र के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई ने तीन वर्ष पहले 18 जून को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में एक गुरुद्वारे के बाहर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश रची थी.

अलग-अलग आरोपपत्रों में कुल 37 लोग आरोपी

अदालत के दस्तावेजों में निज्जर का उल्लेख ‘एच.एस.एन.’ के रूप में किया गया है. मंगलवार को पेश किए गए तीन अलग-अलग आरोपपत्रों में कुल 37 लोगों को आरोपी बनाया गया है. इनमें दो ऐसे आरोपी भी शामिल हैं, जो भारत की जेलों में बंद रहते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क का संचालन कर रहे थे. अमेरिका में गिरफ्तार किए गए लोगों में 11 को कैलिफोर्निया, एक को इंडियाना और एक को जॉर्जिया से पकड़ा गया है.

संघीय अदालत में पेश किया

इन सभी को बुधवार को संघीय अदालत में पेश किया जा सकता है. इसके अलावा तीन आरोपियों को कनाडा और एक को स्पेन में गिरफ्तार किया गया है, जबकि सात आरोपी पहले से ही हिरासत में हैं. जांच एजेंसियां अभी 10 फरार आरोपियों की तलाश कर रही हैं. इनमें सात अमेरिका, दो भारत और एक यूरोप में बताए गए हैं. लॉरेंस बिश्नोई पहले से ही भारत की जेल में बंद है, जबकि उसका सहयोगी गोल्डी बराड़ अब भी फरार है.

11 गिरफ्तारियां कैलिफोर्निया में हुई

‘ऑपरेशन हार्डबॉल’ नाम से चलाए गए संयुक्त अभियान के तहत अमेरिका, कनाडा और यूरोप की कानून प्रवर्तन एजेंसी 24 लोगों को पकड़ चुकी है. इनमें 11 गिरफ्तारियां कैलिफोर्निया में हुई हैं. अधिकारियों के अनुसार, ये सभी भारत से संचालित तीन अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध गिरोहों से जुड़े हैं. इन गिरोहों पर निज्जर की हत्या समेत हत्या, जबरन वसूली, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य कई गंभीर अपराधों के आरोप हैं.

भारत और कनाडा के द्विपक्षीय संबंधों में खटास

लॉस एंजिलिस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अमेरिका के प्रथम सहायक अटॉर्नी बिल एसायली ने कहा, ”ये आपराधिक गिरोह चाहे कहीं भी सक्रिय हों, अमेरिका, कनाडा, यूरोप और एशिया की कानून प्रवर्तन एजेंसियां मिलकर इनके खिलाफ कार्रवाई करेंगी और उनके नेटवर्क को ध्वस्त करेंगी. ये अपराधी दुनिया के किसी भी कोने में छिप नहीं पाएंगे.” निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के द्विपक्षीय संबंधों में खटास आ गई थी.

इसे भी पढ़ें. महाराष्ट्र से दुखद खबरः करंट बना काल, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Latest News

Pakistani Plane Missing: आसमान में 14 घंटे से लापता है पाकिस्तानी विमान Boeing 737, तलाश में जुटी सेना

Pakistani Plane Missing: पाकिस्तान से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक कार्गो विमान के अचानक लापता होने...

More Articles Like This

Exit mobile version