भारत के साथ तनाव खत्म करने के लिए तैयार पाकिस्तान, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बयान

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: भारत के मिसाइल अटैक से डरा पाकिस्‍तान अब तनाव को कम करना चाहता है. इस मुद्दे को लेकर पाकिस्‍तानी रक्षा मंत्री ख्‍वाजा आसिफ का बयान सामने आया है. गौरतलब हो कि बीती देर रात भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में मिसाइल स्‍ट्राइक किया.

इस स्‍ट्राइक में पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया है. भारतीय सेना के इस कार्रवाई से पाकिस्तान के होश उड़ गए हैं और अब वह भारत के साथ तनाव कम करने की बात कह रहा है.

तनाव खत्म करने के लिए तैयार

बुधवार को पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि पाकिस्‍तान भारत के साथ तनाव खत्म करने के लिए तैयार है. ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि अगर भारत नरम रुख अपनाता है तो पाकिस्तान तनाव को समाप्त करने के लिए तैयार है. ख्वाजा आसिफ ने ये बयान भारत द्वारा पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर हमले के कुछ ही घंटे बाद दिया है.

और क्या बोले ख्वाजा आसिफ?

ब्लूमबर्ग टेलीविजन के अनुसार, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि पाकिस्तान केवल तभी जवाब देगा जब उस पर हमला होगा. ख्‍वाजा आसिफ ने कहा कि, ‘‘हम पिछले एक पखवाड़े से लगातार कह रहे हैं कि हम भारत के खिलाफ कभी भी कोई शत्रुतापूर्ण एक्‍शन नहीं लेंगे. लेकिन अगर हम पर हमला होता है तो हम जवाब देंगे. अगर भारत नरम रुख अपनाता है तो हम निश्चित रूप से इस संघर्ष को खत्म करेंगे.’’

ये भी पढ़ें :- बंद हुआ करतारपुर काॅरिडोर, ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्र सरकार ने दिए आदेश

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This